26 APRFRIDAY2024 4:53:29 PM
Nari

कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने से खुश हैं प्रियंका, बोलीं- लड़कियों बड़े सपने देखो

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 08 Nov, 2020 11:09 AM
कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने से खुश हैं प्रियंका, बोलीं- लड़कियों बड़े सपने देखो

जो बाइडेन ने बीते दिन अमेरिकी चुनावों में ट्रंप को कड़ा मुकाबला देकर जीत हासिल की। वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। इस शानदार जीत के बाद जो बाइडेन ने अमेरिकी लोगों का धन्यावाद कर रहे हैं। वहीं देश दुनिया के तमाम नेता उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही कमला हैरिस अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनी हैं। इस जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। वहीं अब इस जीत पर खुशी जाहिर की है बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पोस्ट 

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा ,' अमेरिका ने रिकॉर्ड्स ब्रेक करने पर बात की और अब रिजल्ट सामने आ चुका है। हर वोट मायने रखता है। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने वोट दिया, दिखाया कि किस तरह डेमोक्रेसी काम करती है। यूएस में यह चुनाव देखना बेहद शानदार अनुभव रहा।'

लड़कियों को लेकर बोलीं प्रियंका 

अपनी पोस्ट में प्रियंका ने आगे बधाई देते हुए लिखा ,' राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बहुत-बहुत बधाई। पहली महिला उपराष्ट्रपति। लड़कियों बड़े सपने देखो, कुछ भी हो सकता है। अमेरिका को बधाई।'

PunjabKesari

आपको बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका की पहले अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं। यह पहली बार है कि जब दक्षिण एशियाई मूल की कोई महिला सरकार में इतने बड़े ओहदे पर काम करेगी। 

Related News