27 APRSATURDAY2024 2:16:49 PM
Nari

Pradosh Vrat: 22 जून को भौम प्रदोष, इन उपायों से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Jun, 2021 06:28 PM
Pradosh Vrat: 22 जून को भौम प्रदोष, इन उपायों से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

हिंदू पंचाग के अनुसार, हर मास की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत पड़ता है। ज्येष्ठ मास का प्रदोष व्रत 22 जून को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार होने से यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएं। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस शुभ पर शिवजी व माता पार्वती की पूजा, व्रत व उपाय करने से जीवन में अन्न, धन व अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चलिए आज हम आपको शिव जी की कृपा पाने के लिए कुछ उपाएं बताते हैं...

कर्ज व आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 

इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। इसके साथ शिवजी को चावल व दूध से तैयार खीर का भोग लगाएं। जनेऊ, अबीर-गुलाल से श्रृंगार करके मौसमी फल अर्पित करें। बाद में शिव जी को कर्ज व आर्थिक तंगी दूर करने की प्रार्थना करें। 

PunjabKesari

कर्ज व रोग से छुटकारा पाने के लिए 

शिवजी का षोडशोपचार पूजन करने बाद शिव तांडव स्तोत्र का 11 बार पाठ करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही शिवजी को 108 बेल पत्र, 21 धतूरे के फल और आंकड़े के पुष्प चढ़ाएं। इससे रोग व कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 

ऐसे करें देवी लक्ष्मी को प्रसन्न

भौम प्रदोष के शुभ दिन पर शाम के समय देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। फिर गुलाब के फूल अर्पित करके मखाने की खीर का भोग लगाएं। इसके बाद श्री सूक्त के 27 पाठ करें। इससे देवी लक्ष्मी जल्द ही आपपर कृपा करेगी। 

मछलियों को दाना खिलाएं

वैसे तो सभी जीवों को भोजन खिलाना से पुण्य मिलता है। मगर भौम प्रदोष के दिन खासतौर पर जलचर जीवों को दाना खिलाएं। इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा। 

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 

चांदी का चौकोर टुकड़ा लेकर गंगाजल से धोएं। फिर उसपर केसर लगाकर 'श्रीं' लिखें। धूप-दीप से इसका पूजन करके लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी व धन रखने वाली जगह पर रख दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

 

Related News