28 APRSUNDAY2024 4:48:02 AM
Nari

बिना कपड़े पहने रहते हैं ये लोग!

  • Updated: 20 Jan, 2017 05:52 PM
बिना कपड़े पहने रहते हैं ये लोग!

लाइफस्टाइलः समय के साथ लोगों का रहन-सहन काफी बदल चुका हैं लेकिन कुछ जनजातियां एेसी हैं जो पहले की तरह जिंदगी जी रही हैं। आज हम आपको एक एेसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लोग आदिमानव की जिंदगी जीते है। जी हां, हुऔरनि जनजाति के लोग पहले की तरह रहते हैं। 

दक्षिण अमेरिका के इक्वेडोर के पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाली इस जनजाति के बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी। ये लोग कपड़े नहीं पहनते। यहां बच्चे, औरतें और मर्द सभी बिना कपड़े पहने रहते हैं। पुराने जमाने की तरह यहां महिलाएं घर पर रहती हैं और मर्द शिकार करने के लिए जाते हैं। महिलाएं घर पर रहकर खाना पकाती हैं और बच्चों को संभालती हैं। वहीं, मर्द आदिमानवों की तरह शिकार करते हैं। 

ये लोग पेड़ पर चढ़कर जानवरों का शिकार करते हैं फिर उन्हें पका कर खाते हैं। ये लोग मांसाहारी खाना ही खाते हैं। इस जनजाति के अधिकतर लोग सुअर और बंदर को खाना पसंद करते हैं। यहीं नहीं, ये लोग जानवरों की हड्डियों से बने गहने पहनते हैं। मर्द और औरत दोनों ही यह गहने पहनते हैं और इन गहनों को पर्यटकों को बेचकर पैसा कमाते हैं। हैरानी वाली बात हैं कि इतना बदलाव आने पर भी यह लोग वैसे ही है। आज भी इनका रहन-सहन और खानपान पहले की तरह हैं। 

Related News