01 MAYWEDNESDAY2024 9:39:20 PM
Nari

ऑर्गेनिक डेकोरेशन से घर रहेगा Pollution Free

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 30 Aug, 2018 12:34 PM
ऑर्गेनिक डेकोरेशन से घर रहेगा Pollution Free

घर के इंटीरियर की तरफ अगर पूरा ध्यान दिया जाए तभी डैकोरेशन का सही फायदा मिलता है। होम डैकोरेशन में घर की दीवारों से लेकर फर्नीचर तक का सारा सामान आता है। सजावट के चक्कर में कुछ लोग महंगे से महंगे शो पीस खरीद कर लाते हैं लेकिन फिर भी घर की लुक में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। अगर ऑर्गेनिक तरीक से डैकोरेशन की जाए तो घर का वातावरण कुदरती तरीके से शुद्ध रहता है। 


लकड़ी की डैकोरेशन
घर को नेचुरल लुक देने के लिए वॉल डैकोरेशन में लकड़ी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फर्श और छत को लकड़ी से बनवा कर घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। 

PunjabKesari
इनडोर प्लांट्स 
हर घर में आजकल छोटा सा गार्डन जरूर होता है। आप घर के बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी इनडोर प्लांट्स से सजावट कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत और वातावरण दोनों शुद्ध रहेंगे। 

PunjabKesari
वुडन फर्नीचर
ऑर्गेनिक डेकोरेशन में आप लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंबू से बना फर्नीचर घर को मॉडर्न लुक भी देता है। इसके अलावा इसकी साफ-सफाई भी आसानी से हो जाती है। 

PunjabKesari
इको फ्रेंडली कैंडल्स 
घर की सजावट में आप इको फ्रेंडली मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कैमिकल युक्त रसायन नहीं होता जो सेहत के लिए हानिकारक हो। 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News