29 APRMONDAY2024 9:49:10 PM
Nari

रंगों की मदद से हमेशा के लिए रहें तनाव मुक्त, जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से हैं वह रंग

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Apr, 2024 12:08 PM
रंगों की मदद से हमेशा के लिए रहें तनाव मुक्त, जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से हैं वह रंग

आज कल के बिजी लाइफ शेड्यूल में हर व्यक्ति पर तनाव बड़ता जा रहा है जिसकी वजह से हर दुसरा इंसान डिप्रेशन का शिकार होता जा रहा है। एसे में इस परेशानी से निकलना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता । डिप्रेशन अपने साथ कई तरह के बुरे प्रभाव अपने साथ लेकर आता है जिसकी वजह से इसे दूर रखने के लिए आप रंगों का सहारा ले सकते हैं। जी हां आप शायद ये जानकर हैरान हो रहे होंगे के रंगो की मदद से हम किस तरह तनाव से बच सकते हैं दरअसल, वास्तु में रंगों का काफी महत्व बताया है। माना गया है के हर रंग तनाव को रोकने में अलग तरह काम करता है जिससे आपको काफी असानी होगी। इसी के साथ चलिए अब जानते हैं के आपको कौनसा रंग तनाव को कम करने में लाभदायी हो सकता है।

नीला रंग- सभी रंगों जीवन से तनाव को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यदि आप तनाव में रहते हुए इस रंग को देखते हैं तो यह तुरंत आपको आराम महसूस करने में मदद करता है

हरा रंग- हरा रंग आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा देने वाला तो होता ही है साथ यह तनाव दूर करके डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है। यह जीवन में ऊर्जा भर देता है। फेंगशुई में बताया गया है कि हरा रंग लकड़ी तत्व का प्रतीक होता है।

लैवेंडर रंग- यह रंग अपने नाम की तरह ही शांत है। अगर तनाव कम करने की बात आती है, तो वास्तु इस रंग का इस्तेमाल करने की सबसे ज्यादा सलाह देता है। अगर आपका मन तनाव में है तो आपको लैवेंडर रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस रंग का इस्तेमाल अपने घर की दीवारों पर भी करना चाहिए।

सफेद रंग- सभी जानते हैं कि सफेद रंग शांति और प्रेम का प्रतीक है। इस रंग के प्रयोग से आप अपने जीवन में शांति का अनुभव कर सकते हैं। यह रंग आपके मस्तिष्क में कोशिकाओं को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार इस रंग के इस्तेमाल से मानसिक शांति मिलती है और तनाव को कम किया जा सकता है।

लाइट ग्रे रंग- वास्तु के अनुसार इस तरह के रंगीन कपड़े मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद करते हैं। यदि आपके लिविंग रूम की दीवारों को लाइट ग्रे रंग में रंग दे तो यह आपको मानसिक शांति प्रदान करता है।

हल्का गुलाबी रंग- वास्तु के अनुसार हल्का गुलाबी रंग आपको बेडरूम में इस्तेमाल करने के साथ कपड़े भी इसी रंग के पहनने चाहिए। बता दें के हल्का गुलाबी रंग बहुत ही शांत और सौम्य रंग माना जाता है। यह रंग दिमाग को शांत रखने में सबसे कारगर रहता है। तनाव के बीच यह रंग आपको प्यार का एहसास कराता है।
 

Related News