23 APRTUESDAY2024 8:28:18 AM
Nari

दिवाली: देवी लक्ष्मी को लगाएं ये भोग, बरसेगी मां की असीम कृपा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Nov, 2020 04:14 PM
दिवाली: देवी लक्ष्मी को लगाएं ये भोग, बरसेगी मां की असीम कृपा

दिवाली के पावन त्योहार में देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ भोग भी बड़ा महत्व होता है। देवी मां की कृपा पाने के लिए उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप माता रानी की कृपा अपने व अपने परिवार पर पाने चाहते है तो चलिए आज हम आपको उनकी प्रिय चीजों के बारे में बताते हैं...

नारियल

नारियल को सबसे पवित्र माना जाने के चलते हर पूजा व यज्ञ में इसे रखा जाता है। साथ ही मंदिरों में भी इसे चढ़ाने की परंपरा है। इसके साथ ही इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माने जाने से भगवान विष्णु जी को भी अतिप्रिय है। ऐसे में दिवाली पर देवी लक्ष्मी और श्रीहरि की असीम कृपा पाने के लिए उन्हें नारियल चढ़ाएं। आप चाहे तो नारियल की बर्फी या लड्डू भी चढ़ा सकते हैं। 

PunjabKesari

मखाना

धन की देवी लक्ष्मी को इस बार दिवाली पर मखानों का भोग जरूर लगाएं। असल में ये देवी मां के प्रिय कमल के फूलों के बीजों से तैयार किया जाता है। ऐसे में उन्हें अतिप्रिय माना जाता है। आप मखाने की खीर या उसे देसी घी में हल्का तल के भोग लगा सकते हैं। 

बताशे

देवी लक्ष्मी चंद्रमा की बहन कहलाती है। ऐसे में बताशे का संबंध चंद्रमा से माना जाने से यह देवी लक्ष्मी की पूजा में खासतौर पर चढ़ाया जाता है। इसी कारण दिवाली में विशेषरूप से बताशे एवं चीनी के खिलौने मां को अर्पित किए जाते हैं। 

PunjabKesari

सिंघाड़ा व ककड़ी 

लक्ष्मी माता व भगवान विष्णु जी का निवास स्थान सागर में होने से देवी मां को जल में उगी हुई चीजें अतिप्रिय है। ऐसे में आप उन्हें मखानों के साथ ककड़ी व सिंघाड़ा भी प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। 

मीठा पान

देवी लक्ष्मी के मीठा भी अधिक प्रिय माना जाता है। ऐसे में इसे देवी मां को जरूर चढ़ाएं। अगर किसी कारणवश मीठा पान न मिले तो आप पान के सादे पत्ते भी देवी लक्ष्मी के श्रीचरणों में चढ़ा सकते हैं। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि पान ही एक ऐसा भोग है, जिसे सबसे अंत में अर्पित किया जाता है। इसलिए पूजा के बाद सभी चीजों का भोग लगा कर ही पान अर्पित करें। 

PunjabKesari

Related News