03 MAYFRIDAY2024 12:31:43 PM
Nari

Navratri 2020: लॉकडाउन के कारण इस बार अष्टमी, नवमी में इन उपायों से करें कन्या पूजन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Mar, 2020 01:53 PM
Navratri 2020: लॉकडाउन के कारण इस बार अष्टमी, नवमी में इन उपायों से करें कन्या पूजन

इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी व नवमी 1 और 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। मगर इन दिनों लॉकडाउन के कारण सभी लोग कन्या पूजन कैसे करने के बारे में सोच रहें हैं। ऐसे में ज्यादा चिंता करने की बजाय आप इन उपायों द्वारा कन्या पूजन कर अपने व्रत को खोल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

सूखा निकालें प्रसाद

भले ही इस बार अष्टमी व नवमी में कन्या आपके घर न आए। मगर आप अपने घर-परिवार के साथ देवी मां की पूजा करें। इसके साथ आप 9 कन्याओं और 1 भैरव के लिए उनके हिसाब से प्रसाद का सूखा सामान अलग-अलग पैकेट्स में बांध लें। इन तैयार पैकेट्स को सभी के घर भिजवा दें। 

गौ पूजन

हिन्दु धर्म में गाय को माता का रूप माना जाता है। इसके साथ ही गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होने से इनकी पूजा की जाती है ‌ ऐसे में अगर इस बार कन्या पूजन पर आपको कन्याएं न मिले तो आप भोग का सामान गौ माता को खिलाएं। अगर आपको 9 अलग-अलग गाय मिल जाए तो अच्छा है। नहीं तो एक ही गाय को देवी मां के नौ रूप समझ कर पूजा कर प्रसाद खिलाएं।

ऑनलाइन करें कन्या पूजन

जैसे शादी या किसी फंक्शन में सभी ऑनलाइन हो एक-दूसरे से जुड़ते हैं। उसी तरह आप भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कन्याओं की पूजा कर सकते हैं। प्रसाद और भेंट की राशि आप उनके अकाउंट में जमा करवा दें। चाहे ऐसा करना थोड़ा अजीब लगेगा। मगर इस हालत में इस उपाय को अपनाने में कोई ग़लत नहीं होगा।

पैकेट्स बांध कर रखें

आप चाहें तो कन्या पूजन के दिन थोड़ा सा प्रसाद बनाकर देवी मां को भोग लगाकर अपना व्रत पूरा कर सकते हैं। बाकी के सूखे सामान की सामग्री को अलग-अलग पैकेट में बांध कर रख लें। जब लॉकडाउन खुल जाएगा तब इसे कन्याओं को बांटे।

Related News