20 APRSATURDAY2024 5:22:36 AM
Nari

मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका का नाम आना नशेड़ी बॉलीवुड की हार है

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 22 Sep, 2020 12:38 PM
मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका का नाम आना नशेड़ी बॉलीवुड की हार है

सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते दिन एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस केस में ड्रग कनेक्शन में अब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है। हालांकि दीपिका की कुछ चैट्स भी सामने आई हैं जिसमें वह माल (ड्रग्स) की मांग कर रही हैं। इसके बाद अब एनसीबी दीपिका को जल्द समन भेजने की तैयारी में है। 

दरअसल हाल ही एक कथित चैट में 'डी' और 'के' नाम का जिक्र हुआ है। इसमें डी का अर्थ है दीपिका पादुकोण। वहीं अब इन सब पर शिरोमणी अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपनी राय रखी है और इस संंबंध में उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। 

PunjabKesari

मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया ट्वीट 

इस पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,' अगर आज दीपिका पादुकोण का ड्रग्स कनेक्शन में नाम आया है तो ये नशेड़ी बॉलीवु़ड की हार है और पंजाब की सच्चाई की जीत। उड़ता बॉलीवुड असली सच्चाई है।'

रिया से शुरू हुआ था खेल

PunjabKesari

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक और ट्वीट में लिखा ,' रिया से शुरू हुआ... यह करण जौहर, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, शाहीद कपूर, विक्की कौशल के ड्रग्स की लत पर खुलासा होकर खत्म होगा। यह नशेड़ी बॉलीवुड का खेल है। उड़ता बॉलीवुड।'

यह लोग खुद नशे के आदि हैं 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक और ट्वीट किया और लिखा ,' मधु मंटेना और करण जौहर जैसे लोग खुद नशे के आदि हैं और उन्होंने अपनी गंदी फिल्म के जरिए पंजाब और सिख समुदाय का अपमान किया। सिरसा ने यह फिल्म उड़ता पंजाब के मेकर्स के खिलाफ देश विरोधी लोगों के साथ संबंधों के जांच की मांग की है। मधु मंटेना ने फिल्म उड़त पंजाब को प्रोड्यूस किया था।'

यहां आपको बता दें कि सुशांत केस में ड्रग्स मामले में अभी रिया चक्रवर्ती और उनका भाई गिरफ्तार हुए हैं। साथ ही इस केस में अभी तक रिया ने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम के खुलासे किए। इस मामले में अभी तक सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और श्रद्धा कपूर के नाम सामने आए थे। 

Related News