
नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अब कपल ने अपनी बेटी का नाम और उसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पोस्ट रणदीप और लिन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने अपनी बेटी को अपनी दुनिया का नया आधार बताया और लिखा कि वह दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और अनंत संभावनाओं का प्रतीक है।
वॉइस नोट ने जीता दिल
इस खास पोस्ट की एक और खूबसूरत बात यह रही कि इसमें रणदीप और लिन ने एक वॉइस नोट भी शेयर किया, जिसमें वे अपनी बेटी का नाम लेते हुए नजर आए। यह सुनकर फैंस बेहद भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
‘न्योमिका’ नाम का मतलब क्या है?
कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका’ रखा है, जिसका अर्थ बेहद सुंदर है। इस नाम का मतलब है ईश्वरीय कृपा (भगवान का आशीर्वाद), स्वतंत्रता और आजादी, और आसमान की तरह अनंत संभावनाएं। यह नाम अपनी गहराई और खूबसूरत अर्थ के कारण लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि 10 मार्च को रणदीप हुड्डा ने फैंस के साथ अपनी बेटी के जन्म की खबर साझा की थी। उस समय उन्होंने दो तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें उनकी नवजात बेटी के नन्हे हाथ और उनके पिता की गोद में बच्ची की झलक दिखाई दी थी।
फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही कपल ने बेटी का नाम और फोटो शेयर की, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने ढेरों बधाइयां दीं। हर कोई नन्ही परी की पहली झलक देखकर उसे प्यार और आशीर्वाद दे रहा है।