27 APRSATURDAY2024 12:50:14 AM
Nari

गैस से रहते हैं दिन-रात परेशान तो डाइट से आऊट करें 6 चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Feb, 2019 06:57 PM
गैस से रहते हैं दिन-रात परेशान तो डाइट से आऊट करें 6 चीजें

बिगड़ते लाइफस्टाइल, बिजी लाइफस्टाइल और स्वास्थय को लेकर लापरवाही के चलते आज पेट की गैस यानि एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। हर 10 में से 8 आदमी इस प्रॉब्लम के शिकार हैं।लेकिन यह आम सी लगने वाली समस्या ही आगे कई प्रॉब्लम्स खड़ी कर देती है। दरअसल,  रोजमर्रा की जिंदगी में हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते है जिससे पेट में गैस की परेशानी बार-बार होती  है। इस वजह से पेट फूलने लगता है और बहुत तेजी से दर्द करने लगता है इसके साथ ही खट्टी डकारें भी होने लगती है। ऐसी समस्या कुछ चीजो से होती है,जिसे आप रोजाना खाने में इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके पेट में गैस बनती है तो आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

आलू और प्याज

जिन लोगों को भी पेट में गैस बनने की प्रॉब्लम रहती है उन लोगों को रात के समय में आलू और प्याज से बनी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि आलू और प्याज में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसके कारण पेट में गैस बन जाती है।

 

फास्ट फूड

गैस की समस्या से बचने के लिए आपको फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि फास्ट फूड को बनाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो पेट की गर्मी को बहुत बढ़ा देता है। इससे पेट में जलन,अपच और गैस जैसी भयंकर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

PunjabKesari

 

पत्तागोभी

पत्तागोभी का सेवन भी आपके पेट में गैस बनने का कारण हो सकती है इसलिये जहां तक संभव हो आपको इस चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। यह सब्‍जी पचाने में काफी मुश्‍किल होती है और अगर इसे रात में खाया जाए तो पेट में गैस, अपच और अन्‍य समस्‍याएं पैदा होती हैं।

 

दूध उत्पाद

दूध उत्पाद जैसे दूध में शुगर लैक्‍टोज होता है, जो बहुत से लोगो को हजम नहीं हो पाता। इससे गैस और पेट में मरोड़ होने लगती है। खासतौर पर रात के वक्त दुध, पनीर जैसी किसी भी ऐसी चीज को नहीं खाना चाहिए जो दुध से बनता हो।

PunjabKesari

 

बेसन से बनी चीजें

जब हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है तो तब हमारे शरीर मे पड़ा हुआ खाना दूषित पदार्थ के रूप मे हमारे पेट मे जम जाता है जिससे गैस बनने लगती है। वही बेसन पचने में हार्ड होता है। जिसे हमारा पाचन तंत्र पचा नहीं पाता है। गैस का कारण बनता है। इसलिए अगर आपको गैस की परेशानी है तो आपको बेसन को हमेशा के लिए त्यागना होगा।

PunjabKesari

 

तेल-मसाले से रखें परहेज

सुबह के समय नाश्ते में तो भूल कर भी तेल-मसाले से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। नहीं तो दिन भर पेट में गैस की भयंकर समस्या रहेगी। सुबह के समय नाश्ते में हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए।

 

Related News