26 APRFRIDAY2024 3:56:39 PM
Nari

उंगलियों में छिपे जिंदगी के कई राज, जानिए क्या कहती है इनकी लंबाई?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Sep, 2021 01:17 PM
उंगलियों में छिपे जिंदगी के कई राज, जानिए क्या कहती है इनकी लंबाई?

हमारे हाथों की उंगलियों की लंबाई अलग-अलग होता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्री के अनुसार, उंगलियों से भी किसी के नेचर से जुड़ी बातें जानी जा सकती है। चलिए आज हम आपको इसे आर्टिकल में हमारी उंगलियों से स्वभाव के बारे में बताते हैं...

बराबर उंगलियां

जिन लड़कियों की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर), मध्यमा (मीडिल फिंगर) और अनामिका (रिंग फिंगर) उंगलियां बराबर हो वे घमंडी मानी जाती है। ऐसी लड़कियां गुस्सैल व मनमौजी होती है। ये अपने काम में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करती है। ये अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना सही समझती है।

PunjabKesari


बड़ी तर्जनी (इंडेक्स फिंगर)

आमतौर पर हर किसी की मध्यमा उंगली बड़ी होती है। मगर जिन लड़कियों की पहली यानि तर्जनी उंगली बड़ी होती है वे दूसरों पर राज करती है। ऐसी लड़कियों में एक अच्छा बॉस बनने के गुण होते हैं। ये आत्मविश्वास से भरी होती है। ऐसे में इनका यह स्वभाव इन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलवाता है। साथ ही ये करियर में एक खास व ऊंचा स्थान पाती है।

बड़ी अनामिका (रिंग फिंगर)

हस्तरेखा शास्त्री के अनुसार, अनामिका उंगली, तर्जनी उंगली से बड़ी व मध्यमा उंगली से छोटी होने वाली लड़कियां बहुत ही मेहनती होती है। ये लड़कियां पूरी लगन व ईमानदारी से हर काम को पूरा करके ही मानती है। ये किस्मत की जगह पर मेहनत पर भरोसा रखती है। इसकी विपरित इंडेक्स फिंगर अगर रिंग फिंगर से बड़ी हो तो ऐसी लड़कियों को महत्‍वाकांक्षी माना जाता है। ऐसी लड़कियां हर चीज व परिस्थिति में जल्दी ही उत्साहित हो जाती है। मगर अपने इस नेचर के ये कई बार खुद का काम ही खराब कर देती है।

PunjabKesari

बराबर हो तर्जनी व अनामिका (इंडेक्स व रिंग फिंगर)

इंडेक्स व रिंग फिंगर बराबर होने वाली लड़कियां पैसों के मामले लक्की होती है। इसके साथ ही इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

PunjabKesari

तर्जनी और छोटी उंगली बराबर होना

तर्जनी और छोटी उंगली बराबर होने वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। साथ ही ये किसी भी परेशानी का जल्दी ही हल निकाल लेती है। अक्सर ये खराब परिस्थिति को शांत करके दूसरों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करती है।

 

 

 

 

 

Related News