03 MAYFRIDAY2024 11:14:44 AM
Nari

गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पीएं, मिलेंगे ये गजब के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Oct, 2021 03:54 PM
गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पीएं, मिलेंगे ये गजब के फायदे

हींग भारतीय रसोई में पाए जाने वाला एक तरह का मसाला है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखती है। मगर क्या आप जानते हैं कि हींग की तरह इसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है? जी हां, हेल्दी रहने के लिए आप हींग का पानी भी पी सकती है। चलिए आज हम आपको हींग का पानी पीने के लाजबाव फायदे बताते हैं...

PunjabKesari

हींग में मौजूद पोषक तत्व

हींग में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, केरोटीन, राइबोफ्लेविन, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

ऐसे करें पानी तैयार

1/2 गिलास गुनगुना पानी में 2 चुटकी हींग का पाउडर मिलाएं। इसका सोने से पहले सेवन करें।

PunjabKesari

चलिए अब जानते हैं हींग का पानी पीने के फायदे

 

बीपी करे कंट्रोल

हींग में मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून के थक्के जमने से रोकता है। हींग का पानी पीने से खून का संचार बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसलिए बीपी के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

सिरदर्द से दिलाए आराम

कई लोगों को सिरदर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में हींग का पानी पीना फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम करने में भी कारगर होता है।

PunjabKesari

कब्ज से दिलाए राहत

सोने से हींग का पानी से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इससे अपच, एसिडिटी, गैस, कब्ज आदि की समस्या से राहत मिलती है। खासतौर पर कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ठंड से बचाए

सर्दी का मौसम आने ही वाला है। इस दौरान बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। मगर आप इससे बचने के लिए हींग का पानी पी सकती है। इसके सेवन से ठंड से बचाव रहा है।

सांस संबंधी समस्याओं से दिलाए आराम

हींग पानी का सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

इम्यूनिटी करें स्ट्रांग

पोषक तत्वों से भरपूर हींग का पानी इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

भूख बढ़ाए

जिन लोगों को भूख कम लगने की शिकायत होती है उन्हें हींग का सेवन करना चाहिए। इसके लिए हींग पाउडर को घी में भूनकर अदरक और मक्खन के साथ खाएं। इससे भूख बढ़ने में मदद मिलेगी।

दांत में कीड़ा लगने पर करें यह उपाय

दांत पर कीड़ा लगने पर असहनीय दर्द का एहसास होता है। इससे बचने के लिए रात को दांत पर हींग पाउडर लगाकर दबाएं। फिर सो जाएं। इससे कीड़ा बिना किसी परेशानी के अपने आप निकल जाएगा।

कांटा लगने पर हींग फायदेमंद

कांटा या कोई नुकीली चीज चुभ जाने पर उस स्थान पर हींग का पानी या लेप बनाकर लगाएं। इससे चुभी हुई चीज आसानी से बाहर निकल जाएगी। इसके साथ ही दर्द का एहसास कम होगा।

 

Related News