29 MARSUNDAY2026 2:31:48 PM
Nari

इस Actress को भी मिला 'पनौती' का टैग! कोई नहीं करता था कास्ट, गिड़गिड़ाकर मांगती थी काम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 Mar, 2026 12:42 PM
इस Actress को भी मिला 'पनौती' का टैग! कोई नहीं करता था कास्ट, गिड़गिड़ाकर मांगती थी काम

नारी डेस्क : बॉलीवुड में कई सितारे होते हैं जिन्हें शुरुआत में “पनौती” या बदकिस्मत का टैग मिल जाता है। ऐसे समय में उनका करियर ठहर जाता है और काम मिलने में मुश्किल होती है। इस लिस्ट में सिर्फ विद्या बालन ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम भी शामिल है।

शुरुआत में मिली पहचान और स्ट्रगल

दीया मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत में ही देशभर के लोगों का ध्यान अपनी खूबसूरती और आकर्षण से खींचा। लोग उन्हें नेशनल क्रश मानने लगे और उनकी डेब्यू फिल्म ने उन्हें खूब सुर्खियां दिलाई। इसके बाद उन्हें फिल्मों में कास्ट करने के लिए मेकर्स की लंबी लाइन तक लगी रही। लेकिन, करियर में अचानक आई गिरावट ने उन्हें कठिन दौर में डाल दिया। जब उनकी कुछ बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं, तब लोगों ने उन्हें “पनौती” और बदकिस्मत कहकर टैग कर दिया।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

दीया मिर्जा का खुलासा

हाल ही में दीया मिर्जा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया, मुझे लगता है कि मैं लोगों की मेरे बारे में बनी सोच को चुनौती देने और अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही। जब मैं शुरुआत कर रही थी, मेरी तुलना ऐश्वर्या राय से होती थी। कुछ फिल्मों की असफलता के बाद मुझे बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। जो लोग मुझे अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन में खड़े रहते थे, वे अचानक मुझे पनौती और बदकिस्मत मानने लगे।

PunjabKesari

गिड़गिड़ाकर मांगा काम

दीया ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताते हुए आगे कहा कि जब फिल्म संजू की कास्टिंग चल रही थी, उन्होंने राजकुमार हिरानी से सीधे संपर्क किया। मैंने उनसे कहा, ‘प्लीज मुझे काम दीजिए। मेरे पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है और मुझे अपनी जगह बनाने का मौका चाहिए। मैं जो भी स्क्रीन टेस्ट चाहिए, देने को तैयार हूँ। बस मुझे एक मौका दीजिए। इस घटना से यह साफ होता है कि बॉलीवुड में भी बड़े नामों के लिए संघर्ष और धैर्य की जरूरत होती है। दीया मिर्जा ने अपनी मेहनत और धैर्य से न सिर्फ इंडस्ट्री में जगह बनाई, बल्कि अपने लिए अलग पहचान भी कायम की।

Related News