29 MARFRIDAY2024 9:06:46 AM
Nari

Alphabet Secrets: बातों की धनी होती हैं ये लड़कियां, जानिए इनकी अन्य खूबियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jan, 2022 01:02 PM
Alphabet Secrets: बातों की धनी होती हैं ये लड़कियां, जानिए इनकी अन्य खूबियां!

ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर किसी के नाम का पहला अक्षर बेहद मायने रखता है। इससे भी उसके जीवन व नेचर से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अंग्रेंजी के S अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां स्वभाव से केयरिंग, मेहनती व प्यार को अहमियत देने वाली होती है। ये अपनी लगन से जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है। अपने आकर्षण से सामने वाले को पलभर में ही दीवाना बना देती है। चलिए जानते हैं इनके नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें...

मेहनती

S अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां मेहनती स्वभाव की होती है। ये अपनी लगन से करियर में एक ऊंचा नाम कमाती है। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।

PunjabKesari

बातों की धनी

ये लड़कियां अपने खुशमिजाज नेचर से हर किसी का दिल आसानी से जीत लेती है। ये बातों की धन होती हैं। ऐसे में ये अपनी प्यारी बातों से लड़के जल्दी ही इंप्रेस हो जाते हैं। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनने की इच्छा रखता है।

केयरिंग और लविंग

ये लड़कियां बेहद ही केयरिंग और लविंग होती है। ये पार्टनर की बर छोटी-बड़ी बात व जरूरत का बखूबी ध्यान रखती है। ये साथी ही एक मुस्कान के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।

इमोशनल

S नाम वाली लड़कियां रोमांटिक के साथ इमोशनल भी होती है। ये हर छोटी-छोटी बात को दिल से लगा लेती है।

प्यार को अहमियत देने वाली

इन लड़कियों के लिए साथी की खुशी बेहद अहमियत रखती है। इसलिए ये ऐसा कोई भी काम नहीं करती हैं जिससे इन्हें साथी की नाराजगी झेलनी पड़े।

PunjabKesari

पार्टनर के लिए लक्की

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़कियां पार्टनर के लिए लक्की साबित होती है। ऐसे में अगर आपके साथी का नाम S से शुरु होता हैं तो आप खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं।

थोड़ी शक्की मिजाज

प्यार के मामले में ये थोड़ी शक्की मिजाज होती है। अपने इस नेचर के चलते ये कई बार साथी पर नजर रखने का काम भी कर देती है।

जिम्मेदारियों को समझने वाली

ये लड़कियां जिम्मेदारियों को अच्छे से समझती है। इसलिए ये घर व ऑफिस को अच्छे से संभालने में माहिर होती है।

फैशन के मुताबिक चलने वाली

इन लड़कियों को फैशन की खास समझ होती है। इनके फैशन के साथ चलने से हर कोई इनसे जल्दी ही आकर्षित हो जाता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।

गुस्से वाली

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़कियां भले ही खुशमिजाज होती है। मगर गलत बात ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती हैं।

 

PC: freepik

Related News