03 MAYFRIDAY2024 9:23:59 PM
Nari

कंगाली का कारण बनता है इस जगह रखा Dustbin, आज ही सुधार लें अपनी गलती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 May, 2023 11:07 AM
कंगाली का कारण बनता है इस जगह रखा Dustbin, आज ही सुधार लें अपनी गलती

किसी भी घर की तरक्की और सुख-शांति के लिए घर का सही वास्तु बहुत मायने रखता है। घर में वास्तु दोष के चलते न केवल झगड़े और नकारात्मकता आती है। बल्कि घर की लक्ष्मी भी रूठकर चली जाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में डस्टबिन या कूड़ेदान का भी सही दिशा में होना बहुत जरुरी होता है नहीं तो आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान रखने की सही दिशा के बारे में।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व की दिशा में रखा डस्टबिन घर में कंगाली लेकर आता है। क्योंकि उत्तर-पूर्व देवताओं की दिशा मानी गई है। जिस घर में उत्तर-पूर्व की दिशा में डस्टबिन रखा जाता है उस घर के सदस्य मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं घरवालों में से किसी एक व्यक्ति का स्वास्थय हमेशा के लिए खराब बना रहता है।

PunjabKesari

कूड़ेदान रखने की सही दिशा

बता दें कि वास्तु शास्त्र में डस्टबिन के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। ये दिशाएं कूड़ा विसर्जन के लिए उचित मानी गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दिशाओं में डस्टबिन रखने का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम की दिशा में भी डस्टबिन को रखा जा सकता है।

PunjabKesari

समय-समय पर सफाई करते रहे

घर के सभी कोणों में सफाई अवश्य होनी चाहिए। अगर घर में रखी अलमारी के कोने और टेबल के कोने में काफी दिन से सफाई नहीं की है तो इन जगहों पर समय-समय पर साफ करते रहें क्योंकि कोने में जमा होने वाला कूड़ा कचरा आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है जिसकी वजह से आपको सफलता नहीं मिल पाती है।

PunjabKesari

 

Related News