28 APRSUNDAY2024 9:20:38 AM
Nari

सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर फसी कंगना, अब मुंबई पुलिस के सामने होना हाेगा पेश

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Dec, 2021 02:06 PM
सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर फसी कंगना, अब मुंबई पुलिस के सामने होना हाेगा पेश

 बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना को  22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। हाल ही में उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायज दर्ज की गई थी। 

PunjabKesari

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज 

शिकायत मेंआरोप लगाया था कि रनौत ने 21 नवंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को एक खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित किया था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का मामला दर्ज किया था।

PunjabKesari
बॉम्बे हाईकोर्ट ने की सुनवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज इस मामले में सुनवाई करते हुए कंगना को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस में अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए कहा है। हालांकि इससे पहले उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा  दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। 

PunjabKesari
अपने बयानों को लेकर पहले भी रह चुकी है विवादों में 

अपने पोस्ट को लेकर विवादों का सामना करने के बाद कंगना ने कहा था कि-‘मैं देश के खिलाफ साजिश करने वालों और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलना जारी रखूंगी, चाहे ये निर्दोष जवानों की हत्या करने वाले नक्सली हों, टुकड़े-टुकड़े गैंग हो या फिर खालिस्तान बनाने का सपना देख रहे विदेश में बैठे आतंकवादी हों। 


PunjabKesari

Related News