03 MAYFRIDAY2024 5:12:01 PM
Nari

Kids Health: गर्मियों में बच्चा नहीं पीता पानी तो ऐसे पूरी करें कमी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Jul, 2021 01:15 PM
Kids Health: गर्मियों में बच्चा नहीं पीता पानी तो ऐसे पूरी करें कमी

गर्मियों का मौसम अभी चल रहा है। ऐसे में हर किसी को सही मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। नहीं तो शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन व पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। वहीं छोटे बच्चे अक्सर पानी पीने से आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप उसकी डेली डाइट में पानी से भरपूर व उसकी फेवरेट अन्य चीजें शामिल सकती है। इससे आपका बच्चा बिना परेशानी के इन्हें खा लेगा और बीमारियों से उसका बचाव रहेगा। 

पानी से भरपूर फल 

आप बच्चे की डेली डाइट में पानी से भरपूर फलों को शामिल कर सकती है। आम, तरबूज, लीची, केला, खरबूजा आदि फलों में पानी अधिक मात्रा में होता है। आप इससे बच्चे को फ्रूट सैलेड, जूस, शेक, स्मूदी आदि बनाकर दे सकती है। इससे पानी की कमी पूरी होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बच्चे का बीमारियों से बचाव होगा। इसके साथ ही बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

पानी से भरपूर सब्जियां 

शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली, खीरा, पालक आदि पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, हरी शिमला मिर्च, बेबी कैरेट, चुकंदर आदि में अधिक मात्रा में पानी होता है। इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है। इसके अलावा इम्यूनिटी व पाचन तंत्र तेज होने में मदद मिलती है।

नारियल पानी 

नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में पानी का लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है। यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और वजन कंट्रोल करने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से गर्मी दूर होकर ठंडक का अहसास होता है। वहीं पीने में टेस्टी होने से आपका बच्चा बिना आनाकानी के इसका सेवन कर लेगा।

PunjabKesari

दही 

दही कैल्शियम, प्रोटीन आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है। शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर दही पाचन दुरुस्त रखने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। अगर आपका बच्चा दही खाना पसंद नहीं करता है तो आप इससे लस्सी, स्मूदी या दही में फल मिलाकर उसे खिला सकती है। 

शर्बत या नींबू पानी

बच्चे के शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए आप इसे शर्बत या नींबू शिकंजी पिला सकती है। यह टेस्टी होने से आपका बच्चे बिना आनाकानी से इसे पी लेगा। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ ठंडक का अहसास होगा। 
 

Related News