28 APRSUNDAY2024 12:55:36 AM
Nari

Cystic Acne से छुटकारा दिलाएंगे ये नैचुरल ट्रीटमेंट

  • Updated: 25 Jun, 2017 11:20 AM
Cystic Acne से छुटकारा दिलाएंगे ये नैचुरल ट्रीटमेंट

सिस्टिक एक्ने हटाने के उपाय : चेहरे पर धूल-मिट्टी और गंदगी जमने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। जिससे चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। इन्हीं की वजह से दाग-धब्बे पड़ने शुरू हो जाते हैं। कई बार तो ये कील-मुंहासे ऊभर कर चेहरे पर साफ दिखाई देने हैं। इनको सिस्टिक एक्ने (Cystic Acne) कहा जाता है। यह देखने में जितने बुरे लगते हैं, इनको झेलना भी उतना ही मुश्किल होता है। इनकी दर्द भी बहुत होती है। इस हालत में कहीं बाहर जाना हो तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। लड़कियां तो इनकी वजह से कहीं आना जाना भी बंद कर देती हैं। 


मुंहासे होने के कारण
त्वचा के खराब होने का कारण हमारी ही कुछ गलतियां होती हैं। तला हुआ खाना खाना, हार्मोंस की गड़बड़ी, शरीर में पानी की कमी, सूरज की किरणों में ज्यादा देर रहना,त्वचा की सफाई न करना। इससे चेहरे पर कील,मुंहासे होने शुरू हो जाते हैं। 

 

सिस्टिक एक्ने हटाने के उपाय
मेकअप से इनको कुछ हद तक छुपाया तो जा सकता है लेकिन इनसे राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। जिससे मुंहासे और दाग धब्बे ठीक हो जाएंगे। 

 

बर्फ
मुंहासो से चेहरे पर सूजन और दर्द भी होने लगती है। जिससे त्वचा पर लालगी भी दिखाई देती है। इन सबके लिए बर्फ बैस्ट है। बर्फ के साफ टुकड़े को किसी पेपर टॉवल या फिर कॉटन के कपड़ें में बांध लें। अब इससे सूजन वाले स्थान पर 10 मिनट तक सिकाई करें। आप इसे दिन में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इस प्रक्रिया को दोहरा कर चेहरा साफ हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे ही चेहरे पर न लगाएं। आप इसके लिए आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

टी ट्री ऑयल
त्वचा की इंफैक्शन और बैक्टीरिया की रोकथाम के लिए टी-ट्री ऑयल का सबसे बेहतर है। इसके एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्‍टीरियल गुण सिस्टिक एक्ने दूर करने में बहुत मददगार है। टी ट्री ऑयल स्ट्रांग होता है, इसे सीधा ही चेहरे पर नहीं लगाया जा सकता। आप एलोवीरा जैल और शहद में 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल की डाल कर मुंहासो पर लगाएं। 

 

मछली का तेल
मछली के तेल में आमेगा 3 फैटी एसीड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है लेकिन इससे मुंहासों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।  इससे मुंहासों के कारण आई सूजन भी दूर हो जाती है और यह ब्लैकहैड दूर करने का काम भी करता है। आप इसे खाने में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा फिश ऑयल स्पलीमेंट भी लें सकते हैं। 

 

पाउडर दूध
पाउडर के दूध का पैक दाग धब्बे दूर करने का काम करता है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। तीन टी स्पून चीना,1 टेबलस्पून पाउडर दूध और 1 टीस्पून शहद डालकर मिक्स कर लें। इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद ठंड़े पानी से इसे धोकर साफ कर लें। आप हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

स्टीम
चेहरे को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है स्टीमिंग सबसे अच्छा तरीका है। इससे चेहरे के कील मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। चेहरे को पोर्स साफ होने से इनकी संभावना भी कम हो जाएगी। भाप लेने के लिए स्टीमर का इस्तेमाल करें। भाप लेते समय सिर को तौलिया से ढकना न भूलें। स्टीम लेने से चेहरे पर निखार भी आ जाएगा। इस बात का याद रखे कि जरूरत से ज्यादा स्टीम त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। 

 

मैसूर की दाल
मैसूर की दाल त्वचा के कील मुंहासे दूर करने का काम करती है। 2 टीस्पून मैसूर दाल का पाउडर,1 चुटकी हल्दी,2-3 बूंद नींबू का रस और दही मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

 

 

Related News