16 APRTUESDAY2024 12:48:41 PM
Nari

पैसे की बर्बादी लाता है मधुमक्खी का छत्ता, ये चीजें भी मानी जाती हैं अशुभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Jul, 2020 12:33 PM
पैसे की बर्बादी लाता है मधुमक्खी का छत्ता, ये चीजें भी मानी जाती हैं अशुभ

कई बार बहुत मेहनत करने पर भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। असल में, हमारे आसपास की चीजें भी हम पर अपना गहरा प्रभाव डालती हैं। ऐसे में घर पर मौजूद कुछ चीजों तरक्की के रास्ते में बांधा डालती है, जिसके कारण आर्थिक रूप परेशानी होने लगती है। इसके लिए इन चीजों को जल्द से जल्द घर से बाहर निकालने में ही भलाई होती है। तो चलिए जानते है वे कौन सी चीजें है जिसे घर पर रखने से अशुभ प्रभाव पड़ता है। 

कबूतरों का घोंसला

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कबूतरों द्वारा घोंसला बनाना अशुभ माना जाता है। इससे पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर किसी के घर की छत या बालकनी में घोंसला बना है तो उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए किसी सुरक्षित स्थान पर रख आए।

nari,PunjabKesari

मकड़ी का जाला

घर पर फैली गंदगी और मकड़ी के जाले होना अशुभ माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, इसके कारण सेहत खराब होने के साथ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

मधुमक्खी का छत्ता

आमतौर पर बहुत से घरों में मधुमक्खियां अपना छत्ता बनाने लगती हैं, जिसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने के साथ व्यापार और कारोबार में कमी होने लगती है। ऐसे में इसे जल्द से जल्द हटा देना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

छत पर कबाड़ व भारी सामान रखना

अक्सर लोग घर की छत पर कबाड़ और भारी मात्रा में सामान रख देते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से तरक्की के रास्ते पर अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। 

टूटा शीशा

वास्तु के अनुसार, शीशे का टूटना शुभ संकेत देता है। माना जाता है कि घर-परिवार पर आने वाली मुसीबत को शीशा खुद पर लेकर टूट जाता है। मगर इस टूटे हुए शीशे को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। असल में, टूटे शीशे को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शीशा टूटने पर फौरन उसे बदल दें।

टूटी व खराब दीवारें

घर की टूटी-फूटी व खराब दीवारें वास्तुदोष का कारण बनती है। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है। ऐसे में घर की सुख-शांति भंग होने के साथ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ उसकी मरम्मत का भी खास ख्याल रखें। 

nari,PunjabKesari

खराब व मुरझाए फूल

बहुत से लोग सुबह पूजा-पाठ के दौरान भगवान को फूल अर्पित करते हैं। वास्तु के अनुसार, भगवान को चढ़ाने के लिए हमेशा ताजे फूलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ घंटे या शाम तक फूल खराब व बासी होने लगते हैं। ऐसे में इन्हें पूजा घर से हटा देना चाहिए। असल में, रातभर बासी पड़े फूल घर में नेगेटिविटी लाने का काम करते है। इसके कारण घर के सदस्यों को जीवन मेें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐेसे फूलों को चढ़ाने के कुछ घंटे बाद अपने पूजा घर से हटा लेना चाहिए। 
 

Related News