26 JANMONDAY2026 2:09:36 PM
Nari

इस देश में भारी बर्फबारी का कहर: 3 NH समेत 832 सड़कें बंद, 3 लोगों की मौत

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 Jan, 2026 11:53 AM
इस देश में भारी बर्फबारी का कहर: 3 NH समेत 832 सड़कें बंद, 3 लोगों की मौत

नारी डेस्क : हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई जिलों में सड़क संपर्क टूट गया है, वहीं बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से रविवार शाम 6 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 3 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 832 सड़कें बंद हैं। इसके साथ ही 1942 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो चुके हैं और 245 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

शिमला और लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा असर

भारी बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में देखने को मिला है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम तापमान -10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। वहीं, सिरमौर के पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

इस बर्फबारी के चलते अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में प्रसिद्ध भरमाणी माता मंदिर की दुर्गम और बर्फ से ढकी पहाड़ियों में लापता हुए दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई थी। वहीं, किन्नौर जिले के काफनू गांव निवासी प्रीतम सिंह, जो 23 जनवरी से लापता थे, उनका शव कोचिंगपानों क्षेत्र में बर्फ के नीचे मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

जिलेवार हालात: कहां कितनी सड़कें बंद

लाहौल-स्पीति जिला
280 सड़कें बंद
कोकसर–रोहतांग मार्ग पर NH-03 और सुमदो–लोसर मार्ग पर NH-505 बंद

यें भी पढ़ें : रोज सुबह भीगी अजवाइन खाएं, 30 दिन में दिखेंगे सेहत से जुड़े 10 जबरदस्त फायदे

 

27 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित

शिमला जिला
234 सड़कें बंद
789 ट्रांसफॉर्मर ठप
131 पेयजल योजनाएं प्रभावित

कुल्लू जिला
174 सड़कें बंद
174 ट्रांसफॉर्मर और 81 पेयजल योजनाएं प्रभावित

चंबा जिला
78 सड़कें बंद
277 ट्रांसफॉर्मर बाधित
24 पेयजल योजनाएं प्रभावित

PunjabKesari

मंडी जिला
110 सड़कें बंद
284 ट्रांसफॉर्मर ठप

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके

 

अन्य जिले
सिरमौर: 41 सड़कें बंद, 354 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित
किन्नौर: 18 सड़कें बंद
कांगड़ा: 4 सड़कें बंद
ऊना: 3 सड़कें बंद
हालांकि बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों में सड़क और बिजली व्यवस्था पर कोई बड़ा असर दर्ज नहीं किया गया है।

शिमला-मनाली मार्ग पर यातायात प्रभावित

राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों में फिसलन के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

फिर जारी हुआ बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर मौसम अलर्ट जारी किया है।
26 जनवरी: येलो अलर्ट
27 जनवरी: भारी बारिश, तूफान और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट
रविवार को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल्पा और लाहौल घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

यें भी पढ़ें : सेहतमंद लोग भी हो सकते हैं इस जानलेवा कैंसर का शिकार, जानिए लक्षण और खतरे

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पहाड़ी और दुर्गम इलाकों की यात्रा से बचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बर्फ हटाने और सेवाओं की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
 

Related News