26 JANMONDAY2026 2:09:35 PM
Nari

रोज सुबह भीगी अजवाइन खाएं, 30 दिन में दिखेंगे सेहत से जुड़े 10 जबरदस्त फायदे

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 Jan, 2026 11:23 AM
रोज सुबह भीगी अजवाइन खाएं, 30 दिन में दिखेंगे सेहत से जुड़े 10 जबरदस्त फायदे

नारी डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से लोग पेट, वजन और इम्युनिटी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद अजवाइन एक सस्ती लेकिन बेहद असरदार औषधि साबित हो सकती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई अजवाइन या अजवाइन का पानी पीते हैं, तो 30 दिन में इसके चौंकाने वाले फायदे नजर आने लगते हैं।

रोजाना अजवाइन खाने के फायदे

अजवाइन आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि मानी जाती है। इसमें थायमोल, नियासिन, फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक में मदद करते हैं।

PunjabKesari

कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?

2 चम्मच भुनी हुई अजवाइन
1 गिलास पानी
अजवाइन को रातभर पानी में भिगो दें।
सुबह उस पानी को हल्का उबालें, छान लें और गुनगुना होने पर चाहें तो 1 चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पिएं।

यें भी पढ़ें : सिर्फ सीने में नहीं, शरीर के इन हिस्सों में दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत!

अजवाइन का पानी पीने के 10 गजब के फायदे

पाचन तंत्र को करता है मजबूत: गैस, अपच, पेट दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में तुरंत राहत देता है।

एसिडिटी और खट्टी डकार से छुटकारा: अजवाइन पेट के एसिड बैलेंस को सही रखती है।

वजन घटाने में मददगार: मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया बढ़ती है।

PunjabKesari

पीरियड्स दर्द में राहत: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ऐंठन और पेट दर्द से आराम मिलता है।

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद: दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

सर्दी-खांसी में कारगर: अजवाइन के एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

यें भी पढ़ें : सर्दियों का आलस बना सकता है बीमारियों का घर, आज से ही बदलें ये आदत

दिल को रखे स्वस्थ: ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है।

मुंह की बदबू दूर करे: पाचन खराब होने से होने वाली दुर्गंध को कम करता है।

यूरिन इंफेक्शन में राहत: अजवाइन का पानी शरीर को डिटॉक्स कर इंफेक्शन कम करने में सहायक है।

PunjabKesari

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार: रोजाना सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

किसी भी घरेलू नुस्खे को लंबे समय तक अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खासकर अगर कोई पुरानी बीमारी हो।

Related News