19 APRFRIDAY2024 12:17:56 PM
Nari

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी Hop Shoots, फायदे जानकर कर आप भी कर देंगे खाना शुरु

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Nov, 2022 06:05 PM
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी Hop Shoots, फायदे जानकर कर आप भी कर देंगे खाना शुरु

अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खान-पान बहुत ही जरुरी है। ऐसा कई सब्जियां हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। उन्हीं में से एक है हॉप शूट्स। हॉप शूट्स एक तरह का पौधा होता है इस पौधे की सुगंध और खट्टा स्वाद हर किसी को बहुत ही पसंद आता है। इसका फूलों का इस्तेमाल बियर में स्वाद और फ्लेवर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो हिमाचल के राज्य में भी इसकी खेती होती है। इसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये प्रति किलो है। इसलिए इसे दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी कहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसे खाने के फायदे के बारे में...

अल्सर करे ठीक 

हॉप में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गुण अल्सर ठीक करने में मदद करते हैं। जड़ी बूटियों के साथ इसका सेवन करने से अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं। 

PunjabKesari

एंग्जायटी करे दूर 

एक शोध के अनुसार, हॉप कैनाबिस फैमिली से संबंधी रखने वाला पौधा होता है। इसमें सीडेटिव गुण पाए जाते हैं यह गुण बॉडी को शांत रखने में सहायता करता है। आप एंग्जायटी और इंसोमनिया से राहत पाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। 

पीरियड्स पेन से दिलवाए आराम 

हॉप्स के पौधे से तैयार किया गया एसेंशियल ऑयल मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा हॉप्स में पाए जाने वाले गुण मांसपेशियों के दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

दिल को रखे स्वस्थ 

इसमे एंटी रेस्टेनोटिक गुण पाए जाता है जो रक्त वाहिकाओं को आराम दिलवाने और रक्त परिसंचरण को सुधारने में सहायता करता है। इससे सेवन करने से दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी समस्याएं भी दूर रहती है। 

 क्रॉनिक पेन से मिलेगा आराम 

हॉप के तेल को एनाल्जेसिक के रुप में भी जाना जाता है। यह एक तरह की पेन किलर के रुप में काम करता है। यदि आप काफी समय से क्रॉनिक के पेन का सामना कर रहे हैं तो हॉप के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

त्वचा संबंधी समस्या करे दूर 

एक्सपर्ट्स के अनुसार हॉप को एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर को मुक्त कणों से दूर रखने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां रहती है। साथ ही इस पौधे में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा में सूजन की समस्या से आराम दिलवाने में मदद करते हैं। 


Related News