05 APRSUNDAY2026 9:00:56 AM
Nari

लोहड़ी पर बनाएं तिल-गुड़ से बनी रेवड़ी, स्वाद चखकर भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jan, 2023 05:59 PM
लोहड़ी पर बनाएं तिल-गुड़ से बनी रेवड़ी, स्वाद चखकर भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

पंजाबियों का त्योहार लोहड़ी आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस दौरान सभी घर में तरह-तरह के पकवान और मिठाईयों का स्वाद लेते हैं। इन्हीं स्वादिष्ट रेसिपीज में गुड़ और तिल की रेवड़ी है। हर कोई गुड़ और तिल के रेवड़ी का स्वाद बहुत ही शौक से लेता है। ऐसे में आप इस लोहड़ी पर घर में तिल-गुड़ की रेवड़ी बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

गुड़ - 1 कप
रेवड़ी - 1 कप 
घी - 1 चम्मच 
सफेद तिल - 1 कप
पानी - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े करके एक बाउल में रख लें। 
2. फिर दूसरे बाउल में सफेद तिल डालकर इन्हें अच्छे से साफ कर लें। 
3. अब एक पैन में मीडियम फ्लैम पर तिल को 3-4 मिनट के लिए भून लें और जैसे चटक जाएं तो गैस बंद कर दें। 
4. जैसे तिल ठंडे हो जाएं तो उन्हें किसी बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें। 
5. अब गुड़ को एक पैन में  पानी डालकर पिघल लें। इस बात का ध्यान रखें कि गुड़ को पिघलाने के दौरान फ्लैम धीमा ही रखें। 
6. जैसे गुड़ पिघल जाए तो उसे एक छननी में निकाल लें। पिघले हुए गुड़ को सफेद और क्रंची होने तक पका लें। 
7. फिर गुड़ के मिश्रण को कढ़ाई में घी डालकर रखें। जब तक इसमें झाग और बुलबुले न आएं तो इसे मीडियम आंच पर पकाएं। 
8. मिश्रण को तब तक पकाएं जबतक गुड़ में क्रंच न आ जाए। आप गुड़ को पानी में डालकर देखें यदि यह फैल रहा है तो इसे पका लें और अगर यह पानी में जम जाए तो इसका मतलब की आपका गुड़ तैयार है। 
9. फिर कढ़ाई में गुड़ डालकर इसमें तिल मिला दें। एक बेटर पेपर लें और उसे ग्रीस कर लें। 
10. तैयार मिश्रण को इस पर फैला दें। पेपर को ढक लें और बेलन की सहायता से इसे चपटा कर लें। 
11. इसके ऊपर तिल फैलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें। 
12. हाथों से छोटी-छोटी गोलियां बनाकर चपटा करें और प्लेट में रखते जाएं। 
13. आपकी रेवड़ी बनकर तैयार है। मेहमानों को सर्व करें और त्योहार का आनंद लें। 

PunjabKesari

 
 

Related News