
नारी डेस्क : मार्च और अप्रैल का महीना भारत में घूमने-फिरने के लिए काफी पॉपुलर माना जाता है। स्कूल की छुट्टियां शुरू होते ही लोग फैमिली ट्रिप प्लान करने लगते हैं, लेकिन हर जगह इस मौसम में घूमने के लिए सही नहीं होती। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी, तो कहीं भारी भीड़ आपके ट्रिप का मजा खराब कर सकती है। अगर आप इस समय ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों से दूरी बनाना बेहतर होगा।
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके (जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर)
मार्च की शुरुआत से ही राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके जैसे जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में तेज़ गर्म हवाएं चलने लगती हैं। तापमान अक्सर 34–38 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे दिन के समय घूमना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे मौसम में ट्रिप थकान भरी और असहज अनुभव हो सकती है, इसलिए इस समय इन इलाकों की यात्रा से बचना बेहतर रहता है।

मसूरी Mussoorie
पहाड़ों की रानी मसूरी इस समय टूरिस्ट्स से पूरी तरह भर जाती है। स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के कारण यहां भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि माल रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या आपकी यात्रा को असुविधाजनक बना सकती है, इसलिए मार्च और अप्रैल में मसूरी जाने से पहले दोबारा सोच लेना बेहतर है।
आगरा Agra
अगर आप पास की यात्रा के लिए आगरा जाने का सोच रहे हैं, तो एक बार फिर विचार करें। मार्च और अप्रैल के महीनों में यहां का मौसम काफी गर्म होता है, जिससे ताजमहल और अन्य दर्शनीय स्थलों की सैर थकाने वाली और असुविधाजनक हो सकती है।

ट्रिप प्लान करने से पहले रखें ध्यान
मौसम की जानकारी पहले जरूर चेक करें
ज्यादा भीड़ वाली जगहों से बचें
सुबह या शाम के समय घूमने की प्लानिंग करें
आरामदायक और हल्के कपड़े साथ रखें।
मार्च–अप्रैल में सही जगह का चुनाव करना बेहद जरूरी है। अगर आप गर्मी और भीड़ से बचना चाहते हैं, तो ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपकी छुट्टियां यादगार बनें, परेशानी नहीं।