07 APRTUESDAY2026 7:34:03 PM
Nari

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट रोड ट्रिप: मनाली-लेह से लेकर गोवा तक ये 5 सफर हैं सबसे शानदार

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Apr, 2026 04:25 PM
गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट रोड ट्रिप: मनाली-लेह से लेकर गोवा तक ये 5 सफर हैं सबसे शानदार

नारी डेस्क: गर्मियों के मौसम में रोड ट्रिप पर निकलने का मजा ही कुछ और होता है। खुली सड़कें, गाड़ी में बजते पसंदीदा गाने और ठंडी-खूबसूरत जगहों तक पहुंचने का उत्साह इस सफर को यादगार बना देता है। जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में गर्मी परेशान करती है, वहीं भारत के कुछ शानदार रोड ट्रिप आपको पहाड़ों, समुद्र किनारों और हरियाली से भरी जगहों तक ले जाते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन रोड ट्रिप्स के बारे में

मनाली से लेह: रोमांच से भरा पहाड़ी सफर

मनाली से लेह तक का सफर भारत के सबसे मशहूर रोड ट्रिप्स में से एक है। लगभग 470 किलोमीटर लंबा यह रास्ता हिमालय की खूबसूरत वादियों से होकर गुजरता है। इस दौरान आपको बर्फ से ढकी चोटियां, रोहतांग पास और तांगलांग ला जैसे ऊंचे पहाड़ी दर्रे देखने को मिलते हैं। यह रोड सिर्फ गर्मियों में खुलता है, इसलिए एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक खास अनुभव होता है।

PunjabKesari

 मुंबई से गोवा: समुद्र के साथ शानदार ड्राइव

मुंबई से गोवा तक की रोड ट्रिप समुद्र प्रेमियों के लिए परफेक्ट है। NH66 पर चलते हुए रास्ते में अरब सागर के खूबसूरत नज़ारे, हरियाली और छोटे-छोटे बीच टाउन देखने को मिलते हैं। रास्ते में आप अलीबाग या गणपतिपुले जैसे स्थानों पर रुककर सफर को और भी खास बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कलियुग में इस जगह पर रहते है हनुमान जी, यहां मौजूद हैं उनके जिंदा होने के सबूत!

चेन्नई से कोल्ली हिल्स: रोमांच और प्रकृति का संगम

चेन्नई से कोल्ली हिल्स तक का रास्ता थोड़ा कम जाना-पहचाना है, लेकिन बेहद रोमांचक है। यहां करीब 70 हेयरपिन मोड़ हैं, जो घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरते हैं। कोल्ली हिल्स पहुंचकर आप अगाया गंगई झरने और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

अहमदाबाद से कुम्भलगढ़: इतिहास और प्रकृति का मेल

अहमदाबाद से कुम्भलगढ़ किला तक की यात्रा इतिहास प्रेमियों के लिए खास है। कुम्भलगढ़ किला अपनी विशाल दीवार के लिए मशहूर है, जिसे “भारत की महान दीवार” भी कहा जाता है। रास्ते में अरावली की पहाड़ियां, जंगल और गांव इस सफर को और भी खूबसूरत बना देते हैं।

PunjabKesari

पुणे से दिवेआगर: छोटा लेकिन खूबसूरत तटीय सफर

पुणे से दिवेआगर तक का रोड ट्रिप छोटा जरूर है, लेकिन बेहद खूबसूरत है। पश्चिमी घाट की हरियाली से गुजरता यह रास्ता आपको शांत और साफ-सुथरे समुद्र तट तक ले जाता है। दिवेआगर अपने सुनहरे बीच, स्वादिष्ट सीफूड और सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है। अगर आप गर्मियों की तपती गर्मी से राहत चाहते हैं, तो ये रोड ट्रिप्स आपके लिए परफेक्ट हैं। चाहे आपको पहाड़ पसंद हों या समुद्र, इन रास्तों पर सफर करना खुद में एक यादगार अनुभव बन जाता है।  

Related News