28 APRTUESDAY2026 8:50:45 PM
Nari

बदलता होंठो का रंग होता है इन 4 बीमारियों का संकेत!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Apr, 2026 04:33 PM
बदलता होंठो का रंग होता है इन 4 बीमारियों का संकेत!

नारी डेस्क:  बचपन में तो वैसे सब के होंठो का रंग गुलाबी होता है लेकिन बीतते हुए समय के साथ होंठों के रंग में बदलाव होने लगता है। होंठो के रंग में बदलाव होना वैसे तो सामान्य होता है या परंतु कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में यदि आपके होंठों के रंग में कोई बदलाव हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। चालिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि बदलते होंठों का रंग किस-किस बीमारी की ओर इशारा करता है...

एनीमिया 

यदि आपके होंठो का रंग पीला या फिर सफेद हो रहा है तो ऐसे लक्षण को इग्नोर न करें। यह शरीर में खून की कमी या फिर एनीमिया का संकेत हो सकता है जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं उनके होंठो का रंग पीला होने लगता है। खून की कमी होने पर ऐसा होता है। इसके अलावा रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने के कारण भी होंठो का रंग पीला दिखता है। 

खून की कमी से जूझ रहे 40% बच्चे: WHO ने किया खतरनाक आंकड़े का खुलासा

फेफड़ों संबंधी बीमारियां

होंठो का रंग जामुनी होना फेफड़ों के संबंधी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में यदि आपके होंठो का रंग बदलता है तो इसे नजरअंदाज न करें।  होंठो का रंग लाल होना लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। लाल होंठ लिवर से जुड़ी बीमारियां का संकेत देते हैं जब भी लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है तो होंठो का रंग बदलकर लाल होने लगता है। बीमारी के अलावा होंठो का रंग बदलना किसी तरह की एलर्जी का संकेत भी हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं 

पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर भी होंठो का रंग पीला होने लगता है जब व्यक्ति को पेट या फिर पाचन से संबंधित रोग होते हैं तो होंठो का रंग बदलने लगता है।  इसके अलावा यदि आप काफी स्मोकिंग करते हैं तो आपके होंठ काले दिखने ल गते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरु होने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा स्मोकिंग न करें।

होंठों के बदलते रंग से बचने के आसान उपाय

होंठों का रंग सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, आपकी सेहत का भी आईना होता है। अगर रंग बदल रहा है, तो समय रहते ध्यान देना जरूरी है। नीचे कुछ आसान और असरदार उपाय दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं 

नहाने के बाद ड्राई हो रहे हैं Lips तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

एनीमिया (खून की कमी) से बचाव

रोजाना आयरन से भरपूर चीजें खाएं जैसे पालक, चुकंदर, अनार और गुड़। विटामिन C (नींबू, संतरा) को डाइट में शामिल करें, इससे आयरन अच्छे से अवशोषित होता है। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट लें। नियमित ब्लड टेस्ट करवाते रहें।

ये भी पढ़ें:  Vegetarian Diet सच में कैंसर के खतरे को कम करती है? जानिए Expert की राय

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय

स्मोकिंग  से पूरी तरह दूरी बनाएं। रोजाना प्राणायाम और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें। प्रदूषण वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करें। अगर सांस लेने में दिक्कत हो या होंठ नीले पड़ें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 लिवर को हेल्दी रखने के टिप्स

तला-भुना और ज्यादा ऑयली खाना कम करें। शराब और प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखें। रोजाना पर्याप्त पानी पिएं। हल्दी, आंवला और ग्रीन टी जैसी चीजें लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं।

पाचन तंत्र मजबूत करने के उपाय

फाइबर से भरपूर डाइट लें (फल, सब्जियां, साबुत अनाज)। ज्यादा मसालेदार और जंक फूड से बचें, समय पर खाना खाएं और ओवरईटिंग न करें। दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करें।

Healthy Gut के लिए इन 8 चीजों का रखें खास ध्यान

 होंठ काले होने (स्मोकिंग) से बचाव

स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश करें, होंठों को मॉइस्चराइज रखें (लिप बाम का इस्तेमाल करें), रोजाना पानी ज्यादा पिएं ताकि शरीर डिटॉक्स हो धूप में निकलते समय SPF वाला लिप बाम लगाएं।

Related News