
नारी डेस्क: जाने-माने एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के हाल के दावों का जवाब दिया। उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम और प्रोफेशनल व्यवहार के प्रति अपने डेडिकेशन के बारे में बात की। इतना ही नहीं एक्टर ने न्यूकमर्स से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा- मेरी मां एक हीरोइन थीं। मैंने कभी किसी हीरोइन के साथ गलत बिहेव नहीं किया।
सभी आरोपों का दिया जवाब
ANI से बात करते हुए, गोविंदा ने कहा- "कब नहीं लगा मुझपर आरोप। उन्होंने कहा- "जो आरोप लगा रहा है मेरे बचपन का प्यार है..प्यार के मामले में. यह कभी ठीक से काम नहीं किया.,अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुतबिक ये बुढ़ापे का है."। अपने प्रोफेशनल एथिक्स और कलीग्स के लिए इज्ज़त के बारे में बात करते हुए, 'हीरो नंबर 1' एक्टर ने शेयर किया, "मैंने चार सुपरस्टार्स, मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है, मैंने कभी उनकी तरफ देखा नहीं, एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो.. मैं सभी आर्टिस्ट्स और हीरोइन्स को थैंक यू कहता हूं, मेरी जो फिल्में चली हैं उसके लिए मैं अपने डायरेक्टर्स, गानों और फिल्मों में हीरोइन्स का थैंक यू बोलता हूं।
मां की सीख को किया याद
गोविंदा ने आगे कहा- मुझे ऐसे शब्द पसंद नहीं हैं। इसीलिए मैं शमा मांगता हूं मेरी जो न्यूकमर्स हैं ताकि मैं चाह रहा हूं सबके साथ काम करूं..कहीं डर न जाए कि इसके साथ कैसे काम करना है इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे।” उन्होंने अपनी मां से मिली ज़िंदगी की सीख भी शेयर करते हुए कहा- “मेरी मां ने मुझसे कहा, गोविंद अगर तुम परिवार के चार सदस्यों की दुनिया के बारे में सोचोगे, तो एक दिन वे तुम्हें धोखा देंगे। तुम क्या करोगे? दुनिया तुमसे प्यार कर रही है। क्या वे बेवकूफ हैं? क्या उनके पास पैसे नहीं हैं? क्या उनकी इज्जत नहीं है?...
न्यूकमर्स को लेकर कही ये बात
एक्टर ने आगे कहा- मैं अपनी सभी एक्ट्रेस का स्वागत करता हूं। मैं सभी एक्टर का स्वागत करता हूं। मैं यहां तुम्हारी वजह से हूं। मैं यहाँ तुम्हारी वजह से हूं। मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।" गोविंदा ने भी अपने साथ कथित तौर पर नाम जोड़े जाने पर जवाब देते हुए कहा, "यह जो नाम ले रही है कोमल मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं आज बच गया हूं वो एक भी शब्द बही बोलती है वो चुप है इतने में तो आज कल यंगस्टर्स जो है.." गोविंदा और सुनीता, जिनकी शादी 1987 से हुई है, टीना और यशवर्धन के प्राउड पेरेंट्स हैं। जहां टीना ने 2015 में 'सेकंड हैंड हस्बैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, वहीं यशवर्धन जल्द ही अपने एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।