
नारी डेस्क: इंडियन मार्केट में गोल्ड और सिल्वर अपने ऑल-टाइम हाई लेवल से हाल ही में गिरने के बाद वापस आ गए हैं। इंटरनेशनल लेवल पर चांदी की कीमतें बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव के बाद स्थिर हो गई हैं। अगर आप पिले कुछ दिनों की गिरवट को देखकर ज्लेवरी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाइए क्योंकि आज फिर इसके दाम बढ़ गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज दोपहर 12.40 बजे तक 0.96% बढ़कर 1,58,315 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल यानी मंगलवार को घटकर 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। वहीं सिल्वर 2.73 फीसदी या 6,887 रुपये की तेजी के साथ 2,59,435 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था

भारत में, चांदी की कीमत सोने के रेट, इंडस्ट्रियल डिमांड, थोक खरीद, महंगाई वगैरह जैसे फैक्टर से तय होती है। अगर सोने की कीमत बढ़ती है तो चांदी की कीमत भी बढ़ेगी। इंडस्ट्रियल फर्में चांदी का इस्तेमाल ज्वेलरी, सिक्के, मेडल वगैरह जैसी अलग-अलग चीज़ों के प्रोडक्शन के लिए करती हैं। साथ ही, बड़े ट्रेड और खरीद के ज़रिए चांदी के मार्केट पर असर डालना आसान होता है।