28 APRSUNDAY2024 9:33:52 PM
Nari

कहीं आप तो नहीं खाते मिलावटी चीजें? यूं करें पहचान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Oct, 2020 12:48 PM
कहीं आप तो नहीं खाते मिलावटी चीजें? यूं करें पहचान


बाजार में खाने की चीजें कम और डिमांड ज्यादा होने से व्यापारी मिलावट करने लगते हैं। मगर इसतरह मिलावटी चीजों का सेवन करने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए चीजों की शुद्धता को पहचानना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिसे अपनाकर आप घर बैठे ही आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप जो चीज खा रहे हैं, वह शुद्ध है या मिलावटी...

लाल मिर्च पाउडर 

लाल मिर्च पाउडर में गेरू और बुरादा रंग मिला हुआ होता है। 

मिलावटी लाल मिर्च पाउडर यूं करें पहचान 

इसके लिए 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को पानी में डालें। अगर मिर्च तैरती रही तो इसका मतलब की यह सही नहीं। इसके विपरित अगर पाउडर पानी में डूब जाए तो यह मिर्च नकली होगी। 

nari,PunjabKesari

दूध 

दूध में पानी की मिलावट होना अक्सर लोगों ने सुना होगा। पर क्या आप जानते हैं इसे पानी के साथ डिटर्जेंट पाउडर, यूरिया, साबुन और कई तरह के कैमिकल्स भी मिलाएं जाते है। ऐसा दूध पीने से कई गंभीर बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। 

मिलावटी दूध की यूं करें पहचान 

इसकी शुद्धता जांचने के लिए किसी लकड़ी या पत्थर के टुकड़े के पर दूध की कुछ बूंदें डालें।‌‌‌‌‌अगर आपका दूध बह जाए और उस चीज पर सफेद रंग के निशान पड़े तो इसका मतलब दूध मिलावटी नहीं है। साथ ही दूध को सूंघने पर डिटेर्जेंट की स्मैल आने का मतलब दूध मिलावटी है। इसके अलावा दूध का रंग गहरा पीला होने का मौका है कि इसमें यूरिया की मिलावट है।

चावल 

आजकल चावल भी प्लास्टिक के बिकने लगे है। ऐसे में कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है।

मिलावटी चावल की पहचान यूं करें

प्लास्टिक के चावल साधारण चावलों के मुकाबले ज्यादा चमकदार होते हैं। साथ ही नकली चावल एक ही आकार के दिखाई देने के पकने में समय लेते हैं। इसके विपरित असली चावल आकार में छोटे- बड़े होने के साथ पकने दें ज्यादा समय नहीं लेते हैं‌। ‌‌‌‌‌‌‌‌साथ ही इनकी महक अच्छी होती है।

nari,PunjabKesari

हरी सब्जियां 

अक्सर हरी सब्जियां कुछ ज्यादा ही गहरे रंग की दिखाई देती हैं। इन्हें कैमिकल्स द्वारा हरा किया जाता है जो सेहत के जानलेवा साबित होती है।

मिलावटी हरी सब्जियों की यूं करें पहचान 

अगर सब्जियों का रंग सामान्य से अधिक गहरी दिखाई दे तो इसका मतलब ये मिलावटी है। ऐसे में इसे मटर, तरोई, पालक, बथुआ, मेथी, शिमला मिर्च, भिंडी आदि हरी सब्जियों की शुद्धता पहचानने के लिए इन्हें पानी में 10-15 मिनटों तक डुबोएं। अगर पानी का रंग हरा हो जाए तो समझ लीजिए कि इनमें मिलावट है।

चाय पत्ती 

चाय कुछ पत्तियों को सुखाकर उसमें काला रंग मिला देते हैं। यही मिलावटी रंग के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लगने का खतरा बढ़ता है।

मिलावटी चाय पत्ती की यूं करें पहचान

इसकी पहचान करने के लिए सफेद कागज में थोड़ी- सी चाय पत्ती डालकर आपस में रगड़ें। अगर कागज का रंग काला पड़ जाए तो इसका मतलब चाय पत्ती मिलावटी है।

nari,PunjabKesari

धनिया पाउडर

धनिया पाउडर में भी चोकर, लकड़ी का बुरादा और सूखा गोबर डालकर मिलावट की जाती है।

मिलावटी धनिया पाउडर की यूं करें पहचान 

इसकी जांच करने के लिए थोड़े से धनिया पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाएं। अगर पानी में भूसा तैरता हुआ दिखाई दे तो समझ जाए धनिया मिलावटी है। ऐसे में बेहतर रहेगा कि सूखे धनिया बुज को मिक्सी में पीसकर उससे खाना बनाकर खाएं।

 

Related News