05 APRSUNDAY2026 3:46:16 PM
Nari

सुबह उठते ही पीते हैं चाय तो आपको भी हो जाएंगी ये 8 प्रॉब्लम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Jun, 2018 09:16 AM
सुबह उठते ही पीते हैं चाय तो आपको भी हो जाएंगी ये 8 प्रॉब्लम

चाय पीना तो बहुत से लोगों को पसंद होता है। कुछ लोगों के लिए तो यह नशे की तरह होती है और वह इसके बिना अपने दिन की शुरूआत ही नहीं करते। अगर सारा दिन उन्हें चाय न मिले तो उनका सिर दर्द होने लगता है लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीने से आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। जी हां, खाली पेट चाय का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी खाली पेट चाय का सेवन करते हैं तो पहले उससे होने वाले नुकसान को भी जान लें।
 

 

खाली पेट चाय पीने के नुकसान  

 प्रोस्‍टेट कैंसर
खाली पेट चाय पीने से पुरूषों को प्रोस्‍टेट संबंधी बीमारी हो सकती है। ये बात कई रिसर्च में बैज्ञानिकों ने भी कही है।
 

 मिचली होना
रात को सोने के बाद से लेकर सुबह उठने तक हमारा पेट खाली हो जाता है। इस दौरान सीधे चाय पीने से पेट के बाइल जूस की प्रक्रिया में गलत असर पड़ता है और उल्टी की भी परेशानी होने लगती है। इसके साथ ही इससे घबराहट भी होने लगती है।
 

 एसिडिटी की समस्या
चाय में मौजूद हानिकारक तत्व पेट में एसिड को बढ़ा देते हैं, जिससे आपको पेट में अल्सर और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसलिए आप भी खाली पेट इसका सेवन न करें।
 

 थकान होना
एक शोध के अनुसार, जो लोग खाली पेट बहुत अधिक दूध वाली चाय पीते हैं, उन्‍हें थकान की समस्या रहती है। ऐसे लोग कोई भी काम करने के बाद जल्दी थक जाते हैं। चाय में दूध मिलाने से एंटीऑक्‍सीडेंट का असर खत्म हो जाता है।
 

 चिड़चिड़ापन रहना
खाली पेट चाय पीने वालो में अक्‍सर चिड़चिड़ेपन की समस्‍या देखी जाती है। इसलिए खाली पेट चाय पीने से पहले आप भी एक बार जरूर सोच लें।
 

 पेट फूलने की समस्या
वैसे तो ब्लैक-टी का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन इसे खाली पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है। खाली पेट ब्लैक-टी का सेवन पेट फूलने की समस्या का कारण बनता है।
 

 शरीर पर प्रभाव
खाली पेट चाय पीने से शरीर में प्रोटीन और अन्‍य दूसरे पोषक पदार्थों का अवशोषण ठीक तरह से नही हो पाता है, जो शरीर को प्रभावित करते हैं और आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
 

 मोटापा
दिन-ब-दिन बढ़ते मोटापे का एक मुख्य कारण खाली पेट चाय का सेवन भी है। चाय में इस्तेमाल होने वाली पत्ती और चीनी शरीर के अंदर जाकर चर्बी बढ़ाने का काम करती है, जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News