
नारी डेस्क : वजन बढ़ना आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आम समस्या बन गया है। कई लोग वजन कम करने के लिए दवाओं या इंजेक्शन्स का सहारा लेते हैं, लेकिन सही डाइट भी वजन घटाने में उतनी ही असरदार साबित हो सकती है। जिम और सख्त डाइट प्लान तो असरदार होते हैं, लेकिन हर किसी के लिए उन्हें नियमित रूप से फॉलो करना आसान नहीं होता। ऐसे में रसोई में मौजूद साधारण मसालों से बनी यह जादुई चाय वजन घटाने का आसान, नेचुरल और सुरक्षित तरीका साबित हो सकती है।
इस चाय के लिए जरूरी सामग्री
इस देसी नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए
6 हरी इलायची
6 लौंग
4-5 तुलसी की पत्तियां
मुट्ठीभर सौंफ
1 गिलास पानी
स्वाद अनुसार नींबू और काला नमक

वजन घटाने में कैसे मदद करती है?
सौंफ: मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे घटाने में मदद करती है
लौंग: एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है
इलायची और तुलसी: पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए पावरफुल कॉम्बिनेशन, फैट बर्न करने वाली ड्रिंक में तब्दील।
नींबू और काला नमक
नींबू: विटामिन C और सिट्रिक एसिड से टॉक्सिंस निकालने में मदद
काला नमक: पाचन को बेहतर बनाता है।
बनाने का तरीका
एक गिलास पानी में हरी इलायची, लौंग, तुलसी और सौंफ डालें।
इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।
तैयार चाय को छानकर गुनगुना या ठंडा कर लें।
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस और थोड़ा काला नमक डालें।
खाली पेट पीने से सुबह-सुबह मेटाबॉलिज्म को किकस्टार्ट मिलता है।

असर और फायदे
पूरे दिन कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज रहती है
शरीर हाइड्रेटेड रहता है
भूख नियंत्रित रहती है और ओवरईटिंग से बचाव होता है
शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई होती है
नेचुरल और आसान तरीका।