नारी डेस्क: कई बार चारों तरफ से निराशा मिलने के बाद हम यह सोच बैठते हैं कि भगवान हमसे नाराज इसलिए वह हमारे बारे में नहीं साेच रहे हैं। पर आपने कभी ये सोचा है कि भगवान नाराज होते क्यों हैं। दरअसल जाने- अनजाने में हम पूजा के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिस कारण भगवान हमसे रूठ जाते हैं। चलिए आज जानते हैं पूजा के ये 10 नियम हर घर में पता होने चाहिए।

मंदिर को लेकर जान लें ये बात
1. भगवान शंकर को कुमकुम या रोली न चढ़ाएं
2. गणेश जी को तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं
3. देवी मां को दूर्वा (दूब घास) न चढ़ाएं
4. घर के मंदिर में गणेश जी की तीन मूर्तिर्या न रखें
5. मंदिर के भीतर किसी मनुष्य के पैर नहीं छूने चाहिए, क्यों मंदिर में सिर्फ भगवान के आगे ही झुकना चाहिए

खंडित मूर्ती की ना करें पूजा
6. रविवार के दिन तुलसी के पौधे को न जल देना चाहिए और ही पत्ते तोड़ने चाहिए।
7. सुहागिन महिलाओं को माथे पर केवल सफेद चंदन का तिलक नहनें लगाना चाहिए।
8. घर के अंदर बहुत बड़े आकार के शिवलिंग नहीं रखने चाहिए।
9. खंडित मूर्ती की पूजा कभी न करें।
10. दीपक से दीपक को कभी नहीं जलाना चाहिए।