01 MAYWEDNESDAY2024 10:04:09 PM
Nari

इन अंगों को बार-बार छूना कर सकता है आपकी हैल्थ खराब

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 09 Jul, 2018 06:33 PM
इन अंगों को बार-बार छूना कर सकता है आपकी हैल्थ खराब

मनुष्य स्वस्थ रहने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। मगर फिर भी हम अनजाने में कई एेसी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में गंभीर परिणाम देती हैं। कुछ लोगों को शरीर के अंगों को बार-बार छूने की गंदी आदत होती है। यह गंदी आदत सेहत को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। यही कारण है कि आज हम आपको कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको बीमार करती हैं। इनमें सुधार करके आप ताउम्र स्वस्थ रह सकते हैं, तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

 

1. उंगलियों में बैक्टीरिया
कुछ लोगों को बार-बार आंखों को हाथों से मलने की आदत होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि  एेसा करने से आंखों के अंदर बैक्टीरिया चले जाते हैं। ये बैक्टीरिया आंखों में खुजली, जलन और पानी निकलने का कारण बन सकते हैं। इसी वजह से आंखों में बिलनी निकलने लगती है। 

 

 

2. पिंपल्स में बैक्टीरिया
चेहरे पर पिंपल्स आना एक आम बात है। मगर कुछ लोग पिंपल्स को बार-बार हाथ लगाने लगते हैं। पिंपल्स को छूने से बैक्टीरिया चेहरे के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं। बैक्टीरिया जहां-जहां लगता है वहां-वहां मुंहासे हो जाते हैं। इसके साथ ही मुंहासों को बार-बार छूना पिंपल्स के लिए खतरनाक भी हो सकता है। 

 

 

3. मुंह में बैक्टीरिया
खाना खाने के इसके कुछ अंश मुंह में रह जाते हैं। कुछ लोग इस अंश को हटाने के लिए बार-बार मुंह के अंदर उंगलियां डालने लगते है। इसी आदत के कारण हाथों पर लगे बैक्टीरिया मुंह के अदंर चले जाते हैं और मुंह के बैक्टीरिया हाथों में। बैक्टीरिया एक्सेंज होना मुंह के खतरनाक साबित हो सकता है। इससे मुंह में बदबू, दांतों में दर्द और सड़न जैसी होने लगती है। 

 

4. नाक में उंगली डालना
नाक में उंगली डालने से बैक्टीरिया हाथ पर लग जाते हैं। इसके साथ ही हाथों पर लगे कीटाणु नाक में चले जाते हैं। नाक में कीटाणु जाने से सांस लेने में परेशानी या फेफड़ों संबंधित कई अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। एेसे में गंदे हाथों को साबुन से जरूर धोएं। 

 

5. नाखूनों में बैक्टीरिया
नाखून चबाने से हानिकारक बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। गंदे कीटाणु पेट में जाने से पाचन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए नाखूनों को मुंह में ना डालें। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम बार नाखून जरूर काट लें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News