27 JULSATURDAY2024 3:56:07 AM
Nari

शादी के 1 महीने बाद दूसरी बार हनीमून पर गई ये एक्ट्रेस, पति संग हुई रोमांटिक

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Apr, 2024 06:58 PM
शादी के 1 महीने बाद दूसरी बार हनीमून पर गई ये एक्ट्रेस, पति संग हुई रोमांटिक

टीवी की पॉपुलर नागिन सुरभि चंदना की शादी काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ राजस्थान के भूल- भुलैया वाले पैलेस में 7 फेरे लिए थे। शादी के बाद जहां वो हिमाचल की खूबसूरत वादियों में हनीमून एन्जॉय करती नजर आईं थी, अब वो एक बार से पति के साथ घूमने निकल गई हैं। जी हां, शादी के महज 1 महीने बाद वो दूसरी बार पति संग रोमांटिक हनीमून में निकल गई हैं।

एक्ट्रेस ने इसकी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा पर शेयर भी की हैं। एक फोटो में सुरभि ने बेहद स्टाइलिश सेल्फी ली है। ब्लकै टैंक टॉप और रेड सनग्लासेस में एक्ट्रेस बहुत हॉट लग रही हैं।

 

PunjabKesari

यहां पर उन्होंने पति करण शर्मा के साथ पोज दिया है। इसके अलावा दूसरी वीडियो में वो पति संग गाड़ी में चिल करती दिख रही हैं। पूरी वीडियो में वो अपने पति पर पुरी लट्टू होती दिख रही हैं। उन पर खूब प्यार लुटा रही हैं। दोनों को देखकर कहा जा सकता है कि वो बहुत खुश हैं।

PunjabKesari

पूल के किनारे पति संग रोमांटिक हुए सुरभि

वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पति संग पूल के किनारे रोमांटिक हो रही हैं। उन्होंने अपने पति की तारीफ करते हुए उन्हें किस किया। वो कहती हैं- 'आज हसबैंड एप्रिसिएशन डे हैं। थैंक्यू मेरे नए पति'। न्यूली मैरिड कपल सुरभि और करण एक दूसरे के साथ खुश हैं। दोनों की खुशी और प्यार देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इससे पहले एक्ट्रेस शादी के बाद पति संग उत्तराखंड में घूमती दिखी थीं।

बेहद ग्रेंड थी एक्ट्रेस की शादी 


बता दें, एक्ट्रेस सुरभि चंदना की शादी बहुत ही ग्रेंड थी। उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल ग्रीन लहंगा पहना था, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। शादी के दौरान उन्होंने कहानी सुनो गाना भी अपने पति के लिए खुद अपनी आवाज में गाया था। एक्ट्रेस की शादी और वीडियो दोनों रिलीज किए तो खूब वायरल भी हुए। 

Related News