23 APRTUESDAY2024 10:05:37 PM
Nari

मिक्सी में गलती से भी न पीसें ये चीजें, नहीं तो हो जाएगी खराब

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jun, 2021 02:31 PM
मिक्सी में गलती से भी न पीसें ये चीजें, नहीं तो हो जाएगी खराब

रसोई में खाना बनाने के लिए बर्तनों के साथ कई मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें महिलाएं अलग-अलग चीजों को पीसती है। इससे खाना बनाने में आसानी हो जाती है। वहीं किसी चीज को पीसने के लिए महिलाएं मिक्सी यूज कर सकती है। इसकी मदद से कुछ ही मिनटों में चीज को पीस कर पाउडर बनाया जाता है। मगर इसमें हर चीज को पीसने से बचना चाहिए। असल में, कुछ चीजों से मिक्सी खराब होने का खतरा रहता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

साबूत खड़े मसाले

साबूत खड़े मसालों को मिक्सी में पीसने से बचना चाहिए। असल में, ये मसाले बेहद ही कड़क होते हैं। वहीं मिक्सी के ब्लेड्स इतने तेज नहीं होते हैं कि वे इन्हें पीस पाएं। ऐसे में वे अच्छे से मसाले का पाउडर नहीं बना सकते हैं। अगर ये पाउडर करते भी है तो वे ज्यादा बारीक नहीं होते हैं। इसके लिए बेहतर रहेगा कि आप इन्हें मिक्सी की जगह पर स्पाइस ब्लेंडर में ही पीसें। 

PunjabKesari

कॉफी बीन्स

मिक्सी में कॉफी बीन्स भी न पीसें। नहीं तो ये ब्लेंड्ट में फंसकर उसे खराब कर सकते हैं। इसके अलावा कॉफी बीन्स पीसने पर ये पूरी तरह से पाउडर होने की जगह पर दरदरा रहेगा। ऐसे में आप इसके लिए कॉफी ग्राइंडर का ही इस्तेमाल करें। हां, अगर आपके पास कॉफी ग्रांइडर नहीं तो है मिक्सी में इसे कम मात्रा में डालकर ही पाउडर बनाएं। 

बहुत ज्यादा ठंडी चीजें

अक्सर लोग शेक व स्मूदी बनाने के लिए मिक्सी में फ्रोजन फ्रूट्स और बर्फ डालते हैं। मगर इससे मिक्सी के ब्लेड्स टूट सकते हैं। इसके साथ ही इसके कंटेनर को भी नुकसान हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि शेक व स्मूदी बनाने के लिए पहले फलों को सही तामपान पर ले आए। इसके साथ ही उसमें बर्फ डालने की गलती ना करें। 

PunjabKesari

गर्म चीजें

ठंडी की तरह गर्म चीजें भी मिक्सी में नहीं डालनी चाहिए। इससे भी मिक्सी खराब हो सकती है। असल में, इससे मिक्सी में दबाव पड़ने से यह फट सकती है। ऐसे वे चीज को पहले सही तापमान पर आने दें। इसके अलावा अगर आप ज्यादा गर्म चीज पीसना चाहती है तो इसके लिए हेंड ग्राइंडर ही यूज करें। 

Related News