
नारी डेस्क: आजकल गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या बहुत आम हो गई है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ मसाले ही इस परेशानी से राहत दिला सकते हैं। अगर आप रोज के खाने में इन मसालों को शामिल करें, तो पेट हल्का रहेगा और गैस बनने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में

अजवाइन
अजवाइन पेट के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती है। यह पाचन को बेहतर बनाती है और गैस को तुरंत राहत देती है। खाने के बाद थोड़ा सा अजवाइन नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।
जीरा
जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और गैस बनने से रोकता है। सब्जी या दाल में तड़के के रूप में इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है।
सौंफ
सौंफ पेट को ठंडक देती है और ब्लोटिंग कम करती है। यह गैस और अपच दोनों में राहत देती है। खाना खाने के बाद सौंफ चबाना बहुत अच्छा माना जाता है।

हींग
हींग गैस की समस्या के लिए रामबाण मानी जाती है। यह आंतों में गैस बनने से रोकती है और तुरंत आराम देती है। दाल या सब्जी में चुटकी भर हींग जरूर डालें।
अदरक
अदरक पाचन को मजबूत बनाता है और गैस, एसिडिटी से राहत देता है। इसे खाने में या चाय में शामिल किया जा सकता है।
काली मिर्च
काली मिर्च पाचन शक्ति बढ़ाती है और पेट में गैस बनने से रोकती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है।