20 MARFRIDAY2026 7:00:15 PM
Nari

Play Way के नाम से भी रोता है बच्चा, तो उसे जबरदस्ती भेजने की बिल्कुल ना करें गलती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Mar, 2026 05:33 PM
Play Way के नाम से भी रोता है बच्चा, तो उसे जबरदस्ती भेजने की बिल्कुल ना करें गलती

नारी डेस्क: आजकल छोटे बच्चों को जल्दी स्कूल भेजने का ट्रेंड बढ़ गया है, लेकिन हर बच्चे की तैयारी अलग होती है। इसलिए सही उम्र और बच्चे के व्यवहार को समझना बहुत जरूरी है। आमतौर पर 2 से 3 साल की उम्र प्ले-वे (Play School) के लिए सही मानी जाती है।इस उम्र में बच्चा बोलना और समझना शुरू करता है, दूसरे बच्चों के साथ रहना सीखता है, बेसिक सोशल स्किल्स डेवलप करता है। 

PunjabKesari
 बच्चा प्ले-वे जाने से मना करे तो क्या करें?

हर बच्चा अलग होता है कुछ 2 साल में तैयार होते हैं, तो कुछ 3 साल के बाद। अगर आपका बच्चा स्कूल जाने से रोता है या मना करता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये बहुत सामान्य बात है। शुरुआत में बच्चे को 1-2 घंटे के लिए भेजें फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। बच्चे का फेवरेट खिलौना या छोटा बैग साथ दें इससे उसे सिक्योर फील होता है।


पॉजिटिव माहौल बनाएं

स्कूल को “मस्ती वाली जगह” बताएं,  डराने या जबरदस्ती भेजने से बचें। पहले उससे पूछे उसे क्या अच्छा नहीं लग रहा। टीचर या किसी बच्चे से डर तो नहीं लग रहा। बच्चे को कहें कि आप उसे लेने जरूर आएंगे, इससे उसका डर कम होता है। अगर बच्चा बहुत ज्यादा डर रहा है, तो कुछ दिन का ब्रेक दें। फिर धीरे-धीरे दोबारा कोशिश करें

PunjabKesari
 कब समझें कि अभी समय नहीं है?

 बच्चा बहुत ज्यादा रोता है, खाना-पीना छोड़ देता है, बार-बार बीमार पड़ता है ऐसे में थोड़ा इंतजार करना बेहतर होता है। एक बात का ध्यान रखें प्ले-वे की सही उम्र वही है, जब बच्चा मानसिक रूप से तैयार हो जबरदस्ती नहीं, समझदारी जरूरी है। 

Related News