23 APRTUESDAY2024 9:31:56 PM
Nari

दिल की बीमारी के बारे में बता सकते हैं आपके कान - Nari

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 27 Sep, 2018 03:18 PM
दिल की बीमारी के बारे में बता सकते हैं आपके कान - Nari

दिल की बीमारी का कारण : हृदय रोगियों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आजकल हर परिवार में कोई न कोई सदस्य इस बीमारी से पीड़ित है। हर साल भारत में ही लगभग 17 लाख लोगों की दिल की बीमारी की वजह मौत हो जाती है। एक रिपोर्ट के जरिए हैरान करने वाली बात सामने आई है। जिन लोगों का कान में गंदगी जमा रहती है वे हृदय रोग का जल्दी शिकार हो जाते हैं। 


मुंबई एक डॉक्टर हिम्मतराव बावस्कर ने एक शोध में लगभग 888 रोगियों को शामिल किया। जो हृदय रोग से पीड़ित थे। इस शोध में शामिल लोगों में 95 प्रतिशत लोगों के कान में गंदगी थी। कान का सीधा कनेक्शन दिल के साथ बताया जाता है। जिससे दिल से जुड़े रोग जल्दी इंसान को घेर लेते हैं। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कान गंदे होना आम परेशानी है लेकिन इससे बीमारियां लगने के चांस भी बढ़ जाते हैं। 


दिल की बीमारी के लक्षण
1. सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, ठंड़ा पसीना आना
2. थोड़ा- सा चलने में सांस फूलना
3. दिल की धड़कन बढ़ना
4. बाई बाजू और जबड़े में दर्द

PunjabKesari

दिल की बीमारी के कारण
शराब का ज्यादा सेवन
मोटापा
हाई ब्लड प्रैशर
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल 

PunjabKesari

किस तरह रखें बचाव
बीमारियों से बचाव रखने का सबसे अच्छा तरीका है समय-समय पर डॉक्टरी जांच करवाते रहना। इसके अलावा हैल्दी डाइट, मसालेदार खाने से परहेज, एक्सरसाइज,योग,सैर, पानी का भरपूर सेवन, समय पर खाना खाना आदि सेहत को तंदुरुस्त रखते हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News