29 APRMONDAY2024 2:13:59 AM
Nari

अजगर से लेकर घोंघा तक मसाज लेने के अजीब तरीके

  • Updated: 26 Jan, 2017 05:43 PM
अजगर से लेकर घोंघा तक मसाज लेने के अजीब तरीके

ब्यूटीः सारा दिन काम करने के बाद थकावट को भगाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। मसाज पार्लर जाना या फिर डांस और म्यूजिक भी तनाव को दूर भगाने का अच्छा तरीका है। आजकल बहुत से ऐसे मसाज पार्लर भी बने हुए हैं जो अलग-अलग थीम से मसाज करते है। कहीं पर हाथी तो कहीं पर अजगर से मसाज करवाने को लेकर लोग उत्साहित होते हैं। आज हम दुनिया के ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब मसाज पार्लर के बारे में बात कर रहे हैं जो मसाज के अलग-अलग तरीके को लेकर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।


1. अजगर मसाज,इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में अजीबो गरीब मसाज पार्लर है जहां पर अजगर मसाज देते हैं। लोग यह मानते हैं कि जब अजगर मसाज देता है तो शरीर में सनसनी होता है जिससे बॉडी को रिलैक्स मिलता है। इस मसाज पार्लर में 23 से लेकर 33 इंच तक लंबे अजगर हैं। लोग यहां पर मसाज करवाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

2. घोंघा मसाज,जापान 
इंग्लैंड,जापान,रूस में ऐसे मसाज पार्लर है जहां पर घोंघे से चेहरे की मसाज की जाती है। इसके पीछे कारण यह है कि घोघे से निकलने वाले स्लाइम से चेहरे की झुर्रिया,काले घेरे और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। 

3. हाथी मसाज,थाईलैंड
यहां पर अनोखे अंदाज में भारी-भरकम हाथी से मसाज की जाती है। यहां पर हाथी पैरों से लोगों की मसाज करते हैं। इसी कारण लोग दूर-दूर से हाथी से मसाज करवाने के लिए यहां आते हैं। 

4. फिश मसाज
दुनिया के ऐसे बहुत देश है जहां पर स्पैशल तरीके से फिश मसाज बनाए गए हैं। इसके लिए स्पैशल डॉक्टर फिश का नाम की मछलियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भी दुनिया में मसाज करने के लिए अलग-अलग चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। 


 

Related News