08 SEPSUNDAY2024 6:25:55 AM
Nari

अति सुंदर दृश्य... महिला ने बजाई बांसुरी, मधुर धुन सुन दौड़ी आई गौ माता

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Jul, 2024 10:01 AM
अति सुंदर दृश्य... महिला ने बजाई बांसुरी, मधुर धुन सुन दौड़ी आई गौ माता

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा और दिल छू देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला गौशाला में बांसुरी बजाती नजर आ रही है।  बांसुरी की धुन सुन वहां मौजूद गाय  उनके पास चली आती है। इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने आज का दिन बना दिया। ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है।

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि साड़ी पहने एक महिला गौशाला में सभी गाय के बीच में खड़ी होकर बांसुरी बजा रही है। वह जिस अंदाज में बांसुरी बजा रही है उसे सुन कोई भी प्रभावित हो जाए। इतनी सुरिली धुन सुन आस-पास खड़ी गाय भी खुद को रोक नहीं पाई और तुरंत महिला के पास पहुंच गई।

PunjabKesari

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला बांसुरी बजाने में व्यस्त हैं और आस-पास खड़ी गाय उनकी तरफ ऐसे देख रही हैं जैसे कुछ कहना चाहती हो। वाकई ये बहुत ही शानदार नजारा है जो पहले शायद ही कभी देखने को नहीं मिला। लोग इसे लेकर अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PunjabKesari
एक यूजर ने लिखा- अति सुंदर दृश्य देख कर मन को सुकून मिला ऐसा लगता ईश्वर के कुछ अंश इस बांसुरी और बजाने वाली मै है उनके प्रति गौ माता का जो प्यार है मन को मोह ने वाला है जय श्री कृष्णा 🙏 ठाकुर जी महाराज की जय हो आद्भुत है लीला तुम्हारी प्रभु। एक अन्य ने लिखा- जब कृष्ण जी बांसुरी बजाते थे तब गौ माता आ जाती थी❤️अति सुंदर दृश्य।
 

Related News