26 MARTHURSDAY2026 1:14:44 PM
Life Style

‘मेरा रेप करोगे क्या… वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप, रोते हुए सुनाई आपबीती

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Mar, 2026 11:48 AM
‘मेरा रेप करोगे क्या… वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप, रोते हुए सुनाई आपबीती

नारी डेस्क: महाकुंभ मेले से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई वीडियो या फोटो नहीं, बल्कि एक गंभीर आरोप है। मोनालिसा ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक डायरेक्टर पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री से कई ऑफर मिले थे। इसी दौरान उन्हें फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। मोनालिसा का आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो-रोकर बताई सच्चाई

कोच्चि में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं और रोते हुए उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ। मोनालिसा के मुताबिक, यह सिर्फ एक-दो बार नहीं, बल्कि करीब 10 बार ऐसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर उनके साथ गलत करने की कोशिश की गई। बेहद दर्द में उन्होंने कहा, “क्या पहली फिल्म के लिए मुझसे रेप करोगे?” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

परिवार ने भी नहीं दिया साथ

मोनालिसा ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें उम्मीद थी कि परिवार उनका साथ देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके अनुसार, परिवार ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह उनकी पहली फिल्म है, इसलिए उन्हें चुप रहना चाहिए। इस बात से मोनालिसा और भी टूट गईं। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत अपने परिवार के समर्थन की थी, जो उन्हें नहीं मिला।

धमकियों का भी किया दावा

मोनालिसा ने यह भी कहा कि अब उन्हें और उनके पति को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और मदद की अपील की। उनका कहना है कि वह अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

सनोज मिश्रा पर पहले भी लगे हैं आरोप

खबरों के अनुसार, सनोज मिश्रा पर पहले भी एक अन्य महिला ने रेप का आरोप लगाया था। उस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। मोनालिसा का कहना है कि ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना उनके लिए बेहद खराब अनुभव रहा।

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोग मोनालिसा का समर्थन कर रहे हैं और उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। मोनालिसा का यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उनकी हिम्मत की तारीफ हो रही है कि उन्होंने चुप रहने के बजाय अपनी बात खुलकर सामने रखी। अब सभी की नजर इस मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर है।  

Related News