23 APRTUESDAY2024 4:14:15 PM
Nari

शिलॉन्ग के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में लें प्रकृति का मजा

  • Updated: 01 Nov, 2017 04:05 PM
शिलॉन्ग के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में लें प्रकृति का मजा

प्राकृति के रंग बहुत खूबसूरत होते हैं। मौसम के अनुसार कुदरती नजारे भी बदलते रहते हैं। कभी हरे भरे पेड-पौधे तो कभी हर तरफ सुनहरी मौसम देखने का मजा हा अलग है। घूमने के लिए भी ज्यादातर लोग नैचुरल ब्यूटी ही पसंद करते हैं। आज हम जिस खूबसूरत जगह की बात कर रहे हैं वे है शिलांग का चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल। इस फेस्टिवल के दौरान शिलांग का पूरा दृश्य ही बदल जाता है। 

कम समय के लिए खिलता है चेरी ब्लॉसम
चेरी ब्लॉसम फूल बहुत खूबसूरत होता है और यह बहुत कम समय के लिए कुछ ही देशों में खिलता है। भारत,पाकिस्तान,जापान,साइबेरिया और चीन इसके लिए खास देश माने जाते हैं। जापान में तो इस फूल के खिलने की खुशी में सेलिब्रेशन किया जाता है। इस बार भारत में भी चेरी ब्लॉसम खिलने के समय कुछ ऐसा ही होने की तैयारी है। 

नवंबर में होगा यह फेस्टिवल
मेघालय की सरकार ने 8-11 नवंबर को इस फैस्टिवल को मनाने का फैसला लिया है। चेरी ब्लॉस्म खिलने के समय मेघालय की राजधानी शिलांग में इस फेस्टिवल का आयोजन होगा। 

जंगल भी हो जाते हैं गुलाबी
इस खूबसूरत मौसम में चेरी ब्लॉसम के खिलती है घने जंगल भी गुलाबी रंग में रंगे हुए दिखाई देते हैं। इस बार इस फेस्टिवल की तैयारी करते हुए चेरी ब्वॉसम के फूलों को 
मॉफ्लांग, न्यू शिलॉन्ग, वॉर्ड्स लेक और उमियम लेक-शिलॉन्ग रोड पर भी लगाया गया है।

पर्यटकोें के लिए खास प्रबंध 
इस खास फेस्टिवल को और भी खास बनाने के लिए पर्यटकों को नाइट वॉक,बाइक रैली,फोटोग्राफी आदि का आयोजन किया जाता है।                                                                                                                                                                                                   

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News