08 FEBSUNDAY2026 2:21:31 PM
Life Style

MMS बना या वीडियो बना…’ चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Feb, 2026 12:56 PM
MMS बना या वीडियो बना…’ चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

नारी डेस्क:  ‘वड़ा पाव गर्ल’ और बिग बॉस OTT 3 में नजर आ चुकीं चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें खुलेआम खरी-खोटी सुनाई है।

चंद्रिका का नया वीडियो हुआ वायरल

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने बेडरूम में दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज़ में किडनैप हुआ दिखाया, जहां उनके हाथ पीछे बंधे होते हैं और मुंह पर टेप लगा होता है। कुछ सेकंड बाद वह खुद को खोल लेती हैं और फिर सीधे पति पर निशाना साधती हैं। वीडियो में चंद्रिका कहती हैं कि उन्हें पति की किसी भी MMS या वीडियो से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने व्हाट्सएप चैट दिखाते हुए दावा किया कि युगम एक कार में दो लड़कियों के साथ थे। गुस्से में उन्होंने कहा, “तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता। दफा हो जा।”

“रोड से उठाकर महल में बैठाया”

चंद्रिका ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्होंने ही युगम को पहचान दिलाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मैंने तुझे रोड से उठाकर महल में बैठाया है। वरना आज भी तू रैपिडो चला रहा होता।” उन्होंने साफ कहा कि उन्हें न तो दुकान का एक्सेस चाहिए और न ही पति की कोई चीज़।

पति को दुनिया के सामने किया बेइज्जत

चंद्रिका ने आगे कहा कि युगम जिस दुकान के एक्सेस की बात कर रहे हैं, वह उन्हें बिल्कुल नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो महीने से बहुत कुछ सहा है, लेकिन अब चुप नहीं रह सकतीं। उनका कहना है कि वह काम भी संभाल रही हैं, घर भी और बच्चे की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  सर्जरी के बाद इतना बदल गया मौनी रॉय का चेहरा, पुरानी फोटो देखकर पहचानना मुश्किल

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे ड्रामा बताया कुछ ने चंद्रिका की एक्टिंग की तुलना अर्जुन कपूर से कर दी। कई लोगों ने उनके बच्चे को लेकर चिंता जताई। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वह सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही हैं

पहले भी लगाए थे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब चंद्रिका ने पति पर आरोप लगाए हों। एक हफ्ते पहले भी उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा था कि वह दो महीने से सब कुछ बर्दाश्त कर रही थीं। उन्होंने सवाल उठाया था कि उनके पति किससे पूछकर दूसरी लड़कियों के साथ घूम रहे हैं।

पति युगम गेरा का जवाब

चंद्रिका के आरोपों के बाद उनके पति युगम गेरा ने भी एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि दुकान का एक्सेस वह कभी नहीं देंगे क्योंकि दुकान उन्होंने बनाई है। साथ ही उन्होंने चंद्रिका को धमकी भरे लहजे में चेतावनी भी दी थी कि अगर कोई दुकान पर दिखा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वड़ा पाव गर्ल का ‘मिस्ट्री मैन’

इसी बीच चंद्रिका किसी अन्य शख्स के साथ रील्स शेयर कर रही हैं, जिसे वह ‘मिस्ट्री मैन’ बता रही हैं। उन्होंने कहा है कि वह 8 फरवरी को उसके बारे में खुलासा करेंगी। फिलहाल उस शख्स की पहचान सामने नहीं आई है।  

Related News