
नारी डेस्क: फिल्म Dhurandhar 2 की रिलीज के बाद जहां बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा देखने को मिल रहा है, वहीं इसकी सक्सेस पार्टी में एक्ट्रेसेस का ग्लैमरस अंदाज भी खूब चर्चा में है। ‘शरारत’ गाने से फेमस हुई Ayesha Khan और Krystle D'Souza के साथ-साथ ‘रहमान डकैत’ की बेगम बनीं Saumya Tandon ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया।
सक्सेस पार्टी में दिखा फैशन का जलवा
फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद रखी गई पार्टी में पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस दौरान तीनों हसीनाओं ने न सिर्फ जमकर डांस किया, बल्कि अपने स्टाइलिश लुक से महफिल लूट ली। किसी ने मिनी स्कर्ट में ग्लैमरस अंदाज दिखाया, तो किसी ने कॉर्सेट आउटफिट में हाई फैशन का तड़का लगाया।

आयशा खान का ब्लैक-गोल्ड लुक बना खास
आयशा खान ने ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली आउटफिट पहनकर सभी का ध्यान खींचा। उनकी फिगर-हगिंग स्कर्ट ने उनके लुक को एलिगेंट बनाया, जबकि हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप पर गोल्ड और सिल्वर एम्बेलिशमेंट ने ग्लैमरस टच दिया। उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी न रखते हुए गोल्ड टोन एक्सेसरीज चुनीं। सॉफ्ट कर्ल हेयर और ग्लॉसी मेकअप के साथ उनका स्टाइल बेहद स्टनिंग लगा।

क्रिस्टल डिसूजा का रेड- ब्लैक स्टाइल
क्रिस्टल डिसूजा ने रेड और ब्लैक के क्लासिक कॉम्बिनेशन में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने स्ट्रैपलेस कॉर्सेट स्टाइल जंपसूट पहना, जिसमें ब्लैक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन डिटेलिंग थी। उनका आउटफिट फिगर-हगिंग होने के साथ नीचे से फ्लेयर्ड था, जो लुक को और भी यूनिक बना रहा था। क्रिस्टल ने मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ अपने लुक को सिंपल लेकिन क्लासी रखा।

सौम्या टंडन का मिनी स्कर्ट लुक रहा सुपरहिट
सौम्या टंडन ने बेज और न्यूड शेड का टॉप पहनकर उसे सेक्विन मिनी स्कर्ट के साथ पेयर किया। उनका यह लुक सिंपल, क्लासी और एफर्टलेस नजर आया। उन्होंने जूलरी को मिनिमल रखते हुए मल्टीकलर स्टोन वाले हूप इयररिंग्स पहने और बेज हील्स के साथ अपने स्टाइल को कंप्लीट किया। सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।

फैंस को भाया तीनों का अंदाज
तीनों एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने अंदाज में फैशन का जलवा दिखाया। किसी का ग्लैमरस लुक पसंद आया, तो किसी का सिंपल और एलिगेंट स्टाइल। सोशल मीडिया पर भी इनके लुक्स की काफी चर्चा हो रही है और फैंस इनके स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे।