
नारी डेस्क: दीपिका पादुकोण 20 मार्च को मुंबई में सितार वादक और संगीतकार ऋषभ रिखिराम शर्मा के सितारों से सजे शो में शामिल हुईं। वह अपने परिवार के साथ इस कॉन्सर्ट में पहुंचीं, जिसमें उनके अभिनेता-पति रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी और मां अंजू भवनानी भी शामिल थीं। हालांकि रणवीर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर-2 को लेकर बिजी हैं।
इस खास मौके के लिए दीपिका ने लाल, सुनहरे और काले रंग का एक शाही सूट चूना। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया और अपने इस पहनावे को कम लेकिन बेहद आकर्षक गहनों से सजाया। Instagram पेज 'Bollywood Women Closet' के अनुसार, दीपिका का यह सूट सेट दिल्ली के डिज़ाइनर लेबल 'Heena Kochhar' का है। यह आउटफिट लेबल के 'Gulzar Couture' कलेक्शन का हिस्सा है। सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने दीपिका को इस आउटफिट में स्टाइल किया।

इस आउटफिट को एक्सेसराइज़ करने के लिए उन्होंने 'Needledust' की जूतियां, 'Meera Mahadevia' का कारीगरी वाला पोटली बैग और सेलिब्रेटीज़ के पसंदीदा लेबल 'Hanut' की शानदार ज्वेलरी चुनी। इस सूट सेट में एक छोटा ट्यूनिक-स्टाइल कुर्ता है, जिसमें गोल गला, सामने की तरफ बटन, पूरी लंबाई की बेल स्लीव्स और एक आरामदायक, फ्लेयर्ड (घेरेदार) डिज़ाइन है। गोटा पत्ती की कढ़ाई, बारीक ज़री का काम, फूलों से प्रेरित लाल और नीले रंग के फ्लोरल प्रिंट और कढ़ाई वाली स्लीव्स इस कुर्ते के डिज़ाइन को पूरा कर रहे हैं।

दीपिका ने अपने कंधे पर शिफॉन का दुपट्टा डालकर अपने इस लुक को पूरा किया। इस दुपट्टे पर गोटा-पट्टी का काम, ज़री की कढ़ाई और एप्लिक पैटर्न बने हुए थे। अपने बालों के लिए उन्होंने उन्हें एक ट्विस्टेड, मेसी बन में बांधा और मेकअप के लिए, उन्होंने अपने सिग्नेचर लुक को चुना जिसमें सॉफ्ट, स्मोकी आई शैडो, काजल से सजी आंखें, लाइनर का हल्का स्ट्रोक, मस्कारा लगे पलकें, एक प्यारी सी काली बिंदी, फेदर्ड आइब्रोज़, ग्लॉसी न्यूड पिंक लिप शेड, ब्लश से रंगे गाल और चमकता हुआ हाइलाइटर शामिल था।