19 MARTHURSDAY2026 4:10:08 PM
Nari

2 साल से कोमा में, 4 करोड़ रुपये खर्च, आनंद दीक्षित की हरीश जैसी कहानी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Mar, 2026 12:50 PM
2 साल से कोमा में, 4 करोड़ रुपये खर्च, आनंद दीक्षित की हरीश जैसी कहानी

नारी डेस्क:  मुंबई के 35 वर्षीय आनंद दीक्षित की जिंदगी पिछले दो साल से पूरी तरह बदल गई है। दिसंबर 2023 की रात, 29 दिसंबर को एक गंभीर सड़क हादसे में उनकी हालत गंभीर हो गई। सिर पर चोट लगने के बाद आनंद कोमा में चले गए। तब से वह लाइफ सपोर्ट मशीन और ट्यूब के जरिए भोजन पर निर्भर हैं। उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा, बस दिल धड़क रहा है और सांसें चल रही हैं।

हरीश राणा केस जैसा मामला

हाल ही में हरीश राणा के मामले ने इच्छामृत्यु पर बहस शुरू की थी। आनंद दीक्षित का मामला भी कई मायनों में हरीश के जैसी स्थिति को दर्शाता है। फर्क इतना है कि आनंद का परिवार अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ रहा। परिवार के अनुसार, उनका लक्ष्य बस यह है कि एक दिन आनंद अपनी आंखें खोलें और उनके साथ बातचीत कर सकें।

PunjabKesari

इलाज और खर्च

आनंद के इलाज में अब तक 4 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। परिवार ने अपनी जमीन और सारी बचत बेच दी है। इसके बावजूद वे 50 लाख रुपये के कर्ज में डूब चुके हैं। इसके बावजूद परिवार अब भी उम्मीद बनाए हुए है कि आनंद एक दिन ठीक होंगे।

ये भी पढ़ें:  डोरेमोन के दिग्गज डायरेक्टर का 84 वर्ष की उम्र निधन, चुपचाप क्यों किया गया अंतिम संस्कार?

परिवार की मेहनत और संघर्ष

केयरटेकर अर्जुन प्रजापति और परिवार दिन-रात आनंद की सेवा में जुटे हैं। पिता बताते हैं कि कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े और महंगे बिल चुकाने पड़े। बीमा कंपनी ने भी क्लेम नहीं दिया। पिता कहते हैं, “मेरे पास जो कुछ था, सब बिक चुका है। बस एक बार मुंह से ‘पापा’ सुनना चाहता हूं, लेकिन बेटे ने 2 साल में एक बार भी कुछ नहीं कहा।”

PunjabKesari

उम्मीद और संघर्ष की कहानी

हरीश राणा के मामले ने जहां इच्छामृत्यु पर बहस छेड़ी, वहीं आनंद दीक्षित का परिवार उम्मीद और संघर्ष की राह पर डटा हुआ है। आर्थिक रूप से परिवार टूट चुका है, लेकिन मानसिक रूप से उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है कि कभी न कभी आनंद ठीक होंगे। यह कहानी केवल आर्थिक और शारीरिक संघर्ष की नहीं, बल्कि परिवार की निष्ठा, उम्मीद और अनगिनत संघर्षों की मिसाल है।  

Related News