28 APRTUESDAY2026 1:16:36 PM
Life Style

तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत: बाजार से खरीदें फल तो इन बातों का रखें ध्यान!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Apr, 2026 11:23 AM
तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत: बाजार से खरीदें फल तो इन बातों का रखें ध्यान!

नारी डेस्क: गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए  जाने वाले फलों में तरबूज का नाम सबसे ऊपर आता हैं। गर्मी से राहत देने वाला ठंडक  और पानी  से भरपूर यह फल हर थाली में जगह बना ही लेता हैं।  लेकिन अब यही तरबूज आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। बज़ार में मिल रहे कुछ तरबूजों में इस समय मिलावट का ऐसा खेल चल रहा हैं , जो सीधे तौर पर  लोगों को बिमारियों की ओर धकेल रहा हैं।  बता दे कि  मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग तरबूज खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे में हमे किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में.....

फल खाने के बाद सुबह दिखे खतरनाक लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात को अपने रिश्तेदारों के साथ समय बिताया था। उस समय तक सब कुछ नार्मल था। लेकिन रिश्तेदारों के जाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने तरबूज खाया और सोने चले गए। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सुबह हालात इतने बिगड़ जाएंगे। अगली सुबह जब सभी उठे तो उन्हें तेज पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी महसूस हुई। शुरुआत में इसे नार्मल फूड रिएक्शन समझा गया, लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ती चली गई। परिवार के लोगों को डॉक्टर के पास ले जाया गया, मगर राहत नहीं मिली।

हालत बिगड़ती गई, शरीर पड़ने लगा नीला

कुछ ही घंटों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ितों के शरीर का रंग नीला पड़ने लगा था, जो किसी गंभीर विषैले प्रभाव की ओर इशारा करता है।  सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में किसी प्रकार का टॉक्सिन गया हो सकता है, जिससे यह स्थिति बनी। हालांकि, असली कारण की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इस घटना ने फूड सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  1.4 Billion Dollar Net Worth वाली Rihanna, कैसे बनीं दुनिया की सबसे अमीर Singer

फूड पॉइजनिंग क्या होती है?

फूड पॉइजनिंग तब होती है, जब हम ऐसा खाना खा लेते हैं जिसमें हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या केमिकल्स मौजूद होते हैं। इसके लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी और बुखार शामिल हैं। कई बार यह स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि जान का खतरा भी पैदा हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

फल खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

बाजार से फल लेते वक्त सावधानी बेहद जरूरी है। हमेशा ताजे और बिना कटे हुए फल ही खरीदें। फल की बाहरी सतह पर किसी तरह की दरार, सड़न या दाग दिखे तो उसे न लें। पहले से कटे हुए फल से बचें, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया या केमिकल्स का खतरा ज्यादा होता है। घर लाने के बाद फलों को अच्छे से धोना जरूरी है, ताकि उन पर लगी गंदगी और केमिकल्स साफ हो जाएं।

तरबूज खाते समय बरतें खास सावधानी

तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है, लेकिन इसे खाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म तरबूज खाने से बचें। धूप से आने के तुरंत बाद इसे न खाएं। साथ ही जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन भी न करें। साफ-सफाई और सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है।


 


 

Related News