21 MARSATURDAY2026 6:29:02 PM
Nari

कोरोना, बर्ड फ्लू के बाद अब इस बुखार ने  मचाया कहर, यह सीधा दिमाग पर करता है अटैक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Mar, 2026 04:51 PM
कोरोना, बर्ड फ्लू के बाद अब इस बुखार ने  मचाया कहर, यह सीधा दिमाग पर करता है अटैक

नारी डेस्क:  ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा निकाय ने देश के कई हिस्सों में मेनिंजाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बाद हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले दो हफ्तों में लंदन और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के कुछ इलाकों में संक्रमण के मामलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रकोप विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को प्रभावित कर रहा है। 
 

यह भी पढ़ें:  सुबह एक ही टाइम पर जाएं Toilet, नहीं तो बिगड़ जाएगा पेट का पूरा सिस्टम
 

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने चेतावनी दी है कि मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे टीकाकरण की स्थिति की तुरंत जांच करें। ब्रिटिश सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बयान देते हुए कहा कि अस्पतालों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि समय रहते इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी में भी शुरुआती लक्षण दिखें, तो बिना देरी किये चिकित्सवा सेवाओं से संपर्क करें। 


क्या है मेनिंजाइटिस

मेनिंजाइटिस एक गंभीर बीमारी है जिसमें दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड (रीढ़ की हड्डी) को ढकने वाली झिल्ली (Meninges) में सूजन आ जाती है। यह संक्रमण अक्सर बैक्टीरिया, वायरस या कभी-कभी फंगस के कारण होता है। यह बीमारी तेजी से बढ़ सकती है, इसलिए समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मेनिंजाइटिस एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, लेकिन सही समय पर एंटीबायोटिक्स और चिकित्सा सहायता से इसे काबू में किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें:  बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए दूर करें जंक फूड और फोन, 
 

मेनिंजाइटिस के मुख्य कारण

- बैक्टीरियल संक्रमण (सबसे खतरनाक)
-वायरल संक्रमण (ज्यादा सामान्य लेकिन कम गंभीर)
- फंगल संक्रमण (कम मामलों में)
-कभी-कभी चोट या इम्यून सिस्टम कमजोर होने से भी

 इसके लक्षण क्या हैं?

मेनिंजाइटिस के लक्षण अचानक और तेजी से दिख सकते हैं:

बड़े बच्चों और वयस्कों में:
-तेज बुखार
-सिरदर्द
-गर्दन में अकड़न (stiff neck)
-उल्टी या मितली
-रोशनी से परेशानी (Light sensitivity)
-कन्फ्यूजन या बेहोशी

छोटे बच्चों/शिशुओं में:
-लगातार रोना
-दूध न पीना
-शरीर ढीला या ज्यादा चिड़चिड़ापन
-सिर का ऊपरी हिस्सा (fontanelle) उभरा हुआ दिखना


 खतरनाक है ये बुखार

बैक्टीरियल मेनिंजाइटिस जानलेवा हो सकता है। समय पर इलाज न मिले तो दिमाग को स्थायी नुकसान भी हो सकता है, सुनने की क्षमता या याददाश्त पर असर पड़ सकता है। इसके इलाज के लिए तुरंत एंटीबायोटिक दिए जाते हैं, वायरल मेनिंजाइटिस में आराम और सपोर्टिव ट्रीटमेंट किया जाता है। गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती जरूरी होता है। इससे बचने के लिए समय पर टीकाकरण (Vaccination) करवाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें, हाथ धोने की आदत डालें। याद रखें मेनिंजाइटिस एक इमरजेंसी स्थिति हो सकती है लक्षण दिखते ही देरी न करें।
 

Related News