
नारी डेस्क : मशहूर गायक राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। यह घर आधुनिकता और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम पेश करता है। सोशल मीडिया पर इस जोड़े के नए घर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
घर का इंटीरियर मिनिमलिस्ट और रॉयल
राहुल और दिशा का नया घर ‘मिनिमलिस्ट और रॉयल’ थीम पर डेकोरेट किया गया है। घर की बड़ी कांच की खिड़कियां और दीवारें इसे हवादार और रोशनी से भरपूर बनाती हैं। घर का सफेद चमकता मार्बल फर्श और हल्के रंगों की दीवारें इसे शांत, पॉश और बहुत ही एलीगेंट लुक देती हैं।

प्रवेश द्वार सादगी और पारंपरिक सुंदरता
घर के मेन्स गेट में लकड़ी का फिनिश और मॉर्डन डिजाइन है। एंट्रेंस पर ‘श्री’, ‘स्वास्तिक’ और ‘शुभ-लाभ’ के चिन्ह लगाए गए हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। गेंदे के फूलों और मोतियों वाली तोरण से घर का प्रवेश द्वार और भी खूबसूरत नजर आता है।

कांच की बड़ी खिड़कियां और दीवारें
कांच की इन बड़ी खिड़कियों की वजह से घर खुला और हवादार लगता है। दिनभर प्राकृतिक रोशनी घर के अंदर आती है, जिससे बिजली की बचत होती है और कमरे बड़े दिखाई देते हैं। हल्के रंग के पर्दों के साथ यह डिजाइन लक्जरी और रॉयल लुक देता है। घर के फर्श में प्रीमियम क्वालिटी का मार्बल या इटैलियन स्टोन इस्तेमाल किया गया है। हल्का रंग और नेचुरल लाइन्स घर को क्लासी और यूनिक लुक देते हैं।

दीवारों का रंग हल्का और एलिगेंट
दीवारों पर हल्का क्रीम या ऑफ-व्हाइट कलर इस्तेमाल किया गया है। यह रंग घर को शांत, बड़ा और खुला महसूस कराता है। ऐसे दीवारों के साथ फोकस वॉल या खूबसूरत लाइटिंग लगाना आसान होता है, जो मॉडर्न मिनिमलिस्ट लुक को पूरा करता है। राहुल वैद्य और दिशा परमार का नया घर मॉडर्न, रॉयल और पारंपरिक भारतीय टच का बेहतरीन उदाहरण है। कांच की बड़ी खिड़कियां, चमकता मार्बल फर्श और हल्के रंगों की दीवारें इसे हर नजर से खूबसूरत और शांत बनाती हैं।