21 MAYTHURSDAY2026 12:05:07 PM
Nari

बैक से बोल्ड फ्रंट से सिंपल, स्लीवलेस ब्लाउज के लेटेस्ट डिज़ाइन्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Apr, 2026 06:37 PM
बैक से बोल्ड फ्रंट से सिंपल, स्लीवलेस ब्लाउज के लेटेस्ट डिज़ाइन्स

नारी डेस्क : साड़ी की खूबसूरती सिर्फ उसके कपड़े या ड्रेपिंग स्टाइल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसका ब्लाउज पूरे लुक को और भी खास बना देता है। आजकल फैशन की दुनिया में Sleeveless blouse designs का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि हर नजर आप पर टिक जाए, तो सिर्फ स्लीवलेस ब्लाउज ही नहीं, बल्कि उसका ‘बैक नेक डिज़ाइन’ भी बेहद अहम हो जाता है। आज का ट्रेंड साफ है, “सामने से सिंपल, पीछे से बोल्ड”। यही स्टाइल आपके पूरे लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बना देता है।

डीप V-Back डिजाइन

यह सबसे क्लासिक और एलिगेंट डिजाइन माना जाता है। पीछे की ओर गहरा V-शेप बैक आपके लुक को लंबा और स्लिम दिखाता है। सिल्क और शिफॉन साड़ियों के साथ यह बेहद खूबसूरत लगता है।

PunjabKesari

क्रिस-क्रॉस डोरी स्टाइल

इस डिजाइन में पीछे का हिस्सा ओपन होता है और पतली डोरियां क्रिस-क्रॉस पैटर्न में जुड़ी होती हैं। यह लुक शादी और फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari

की-होल बैक डिजाइन

अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो यह बेस्ट है। इसमें गर्दन के पास छोटा सा की-होल दिया जाता है। ऑफिस पार्टी या फॉर्मल इवेंट के लिए शानदार विकल्प।

PunjabKesari

मल्टीपल स्ट्रैप्स डिजाइन

इसमें एक से ज्यादा स्ट्रैप्स का इस्तेमाल किया जाता है जो पीछे एक मॉडर्न और अर्बन लुक देते हैं। नेट और ऑर्गेंजा साड़ियों के साथ यह बेहद स्टाइलिश लगता है।

PunjabKesari

बो-नॉट स्टाइल

इस डिजाइन में पीछे एक बड़ा फैब्रिक बो (Bow) बनाया जाता है जो रेट्रो और मॉडर्न दोनों फील देता है। कॉकटेल पार्टी और स्पेशल इवेंट्स के लिए परफेक्ट।

PunjabKesari

हॉल्टर नेक विद बैक ओपन

इस स्टाइल में ब्लाउज आगे से हॉल्टर नेक होता है और पीछे पूरी तरह खुला रहता है। यह कंधों और बैक को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और बेहद बोल्ड लुक देता है।

PunjabKesari

स्टाइलिश बैक स्ट्रिंग डिजाइन

पतली और डेकोरेटिव स्ट्रिंग्स के साथ बना यह डिजाइन सिंपल साड़ी को भी ग्लैमरस बना देता है। यह यंग जेनरेशन में काफी पॉपुलर है।

अगर आप अपनी साड़ी लुक को और भी फैशनेबल और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो इन स्लीवलेस ब्लाउज बैक नेक डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें। सही ब्लाउज डिजाइन आपकी पूरी पर्सनालिटी को और भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना सकता है।

Related News